रोमन रेंस के साथ सबसे बड़ी दिक्कत क्या है?

रोमन रेंस ने समरस्लैम में लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। बहुत टाइम से इसके लिए उन्हें लगातार पुश मिल रहा था। फैंस इससे खुश नहीं थे। कई लेवल तक उन्हें पुश मिला। हालांकि रोमन रेंस एक गंदी च्वॉइस नहीं थी। वो इस समय WWE के टॉप पर हैं। उन्हें विंस मैकमैहन टॉप पर ही रखना चाहते हैं। रोमन रेंस मैच भी खूब लड़ते है। और अच्छे मैच भी वो देते है। लेकिन ये ही सवाल यहां उठता है कि जब रोमन रेंस अच्छे मैच देते है और पूरा अपने आप को झोंक देते है, इसके बावजूद उन्हें फैंंस बू क्यों करते हैं?

Ad
youtube-cover
Ad


रोमन रेंस के खिलाफ बड़़े लेवल पर फैंस का टर्निंंग लेने का एक कारण ये भी है कि उन्हें हमेशा ऐसे बुक किया जाता है कि वो जीत जाएं। लगभग सभी मैचों में उनकी जीत होती है। उनके कई मैच देखा जाए तो वो तब हारते है जब कोई बाहर से दखलअंदाजी करते हैं। वरना वो क्लीन तौर पर जीत हासिल कर लेते है। कुछ सालों से रोमन रेंस WWE के महत्वपूर्ण सितारे बने हुए है। कई WWE इवेंट्स के वो हैडलाइन रहे है। अंडरटेकर, लैसनर, जॉन सीना जैसे सितारों को वो हरा भी चुके है। समोआ जो और एजे स्टाइल्स जैसे सितारे अभी भी मिड कार्ड में बने हुए है। रैसलमेनिया में हमेशा रोमन रेंस हैडलाइन होते है। वो यहां पार्ट टाइमर के साथ मैच लड़ते है, यहीं वजह है कि फैंस उन्हें बू करते है। कई अन्य सुपरस्टार है जिन्हें फैंस लगातार चीयर करते है। लेकिन जब प्रमोशन की बात आती है तो रोमन रेंस आगे आ जाते है। फैंस रोमन रेंस की जगह किसी और को WWE का बेबीफेस देखना चाहते है। ब्रॉन स्ट्रोमैन, फिन बैलर, एजे स्टाइल्स समोआ जो, सैथ रॉलिंस, डीन एंब्रोज ऐसे सुपरस्टार्स है जिनका नाम हमेशा फैंस के दिमाग में रहता है।

youtube-cover
Ad


केविन ओवंस, सैमी जेन और बॉबी लैश्ले जैसे कई सुपरस्टार्स यहां है जिनमें काफी टैलेंट भरा हुआ है। ये भी मेन इवेंट के लायक सुपरस्टार है। ये हमेशा रोमन रेंस के बाद ही आते है। एक्सट्रीम रूल्स में रोमन रेंस को लैश्ले ने हरा दिया था। लेकिन जल्द ही WWE ने उन्हें पीछे कर फिर से रोमन रेंस को आगे कर दिया। मंडे नाइट रॉ में लैसनर के खिलाफ लड़ने के लिए रोमन रेंस की क्लीन जीत फिर हो गई। रोमन रेंस सभी के रास्ते खराब कर रहे है। WWE में रोमन रेंस ने भी काफी मेहनत की है। लेकिन ये कोई बात नहीं होती है कि आप दूसरों की मेहनत पर भी पानी फेर दें। रोमन रेंस को WWE ने हमेशा काफी बड़ा पुश दिया है। ऐसा उन्होंंने किसी के साथ नहीं किया है। रोमन रेंस इसके लायक भी नहीं थे फिर भी ऐसा किया गया। आप रोमन रेंस को पसंद करें या ना करें लेकिन वो प्रमोटर भविष्य के होंगे ही। रोमन रेंस रिंग में अच्छा लड़ते है लेकिन प्रोमो वो अच्छे नहीं दे पाते। कुल मिलाकर देखा जाए तो रोमन रेंस से किसी को कोई दिक्त नहीं है, लेकिन उनकी बुकिंग से सभी को दिक्कत है। उन्हें काफी जल्दी जंप मिल जाता है। जबकि अन्य सुपरस्टार्स के साथ ऐसा नहीं होता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications