WWE Royal Rumble 2013 रिजल्ट्स & हाइलाइट्स: John Cena-The Rock ने रचा था इतिहास, CM Punk की बादशाहत हुई थी खत्म

WWE
Royal Rumble 2013 में हुए थे बड़े कारनामे (Photo: WWE.com)

Royal Rumble 2013 Highlights: WWE Royal Rumble 2013 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 27 जनवरी को हुआ था। एरीना में इसे देखने के लिए 15 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। शो में बड़े स्टार्स का जलवा दिखा था। जॉन सीना (John Cena), सीएम पंक और द रॉक ने भी अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी थी। इवेंट में कुछ तगड़े चैंपियनशिप मुकाबले भी हुए, जिनमें काफी बवाल मचा। इस आर्टिकल में हम Royal Rumble 2013 के नतीजों और हाइलाइट्स पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

WWE Royal Rumble 2013 हाइलाइट्स

प्री शो

-सिजेरो ने द मिज़ के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच बढ़िया मुकाबला देखने को मिला। सिजेरो ने मिज़ को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। पहले मिज़ के प्रदर्शन को देखकर लग रहा था कि वो चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में वो थोड़ा ढीले पड़ गए थे और इसका फायदा सिजेरो ने उठाया था।

मुख्य शो

-अल्बर्टो डेल रियो ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप बिग शो के खिलाफ डिफेंड की थी। रियो को कड़ी चुनौती बिग शो द्वारा मिली थी। हालांकि, अंत में उन्हें जीत हासिल कर अपना टाइटल रिटेन करने में बड़ी सफलता मिली।

-डेनियल ब्रायन और केन ने कोडी रोड्स और डेमियन सैंडो के खिलाफ WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इस मैच में बहुत मजा आया था। चारों सुपरस्टार्स ने खतरनाक एक्शन दिखाया था। अंत में केन और ब्रायन ने कड़ी टक्कर के बाद टाइटल रिटेन कर लिया था।

-मेंस रॉयल रंबल मैच में भी खूब हंगामा मचा। शुरुआत डॉल्फ जिगलर और क्रिस जैरिको ने की थी। दोनों ने मुकाबले में 45 से ज्यादा मिनट का समय व्यतीत किया था। भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली भी 23वें नंबर पर आए। रिंग में वो ज्यादा समय तक नहीं रह पाए। उन्हें केन और डेनियल ब्रायन ने एलिमिनेट कर दिया था। जॉन सीना ने इस मुकाबले में 19वें नंबर पर एंट्री की थी और अंत में रायबैक को एलिमिनेट करके विजेता बने। उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीतकर इतिहास रच दिया था। मैच में सीना करीब 26 मिनट रहे और उन्होंने 4 सुपरस्टार्स को रिंग से बाहर का रास्ता दिखाया था।

youtube-cover
Ad

-मेन इवेंट में द रॉक और सीएम पंक के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इन दोनों के बीच टक्कर का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। मुकाबला बहुत ही जबरदस्त रहा। रॉक ने अंत में जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। बड़ी बात ये है कि उन्होंने पंक के 434 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत कर उनकी बादशाहत खत्म की।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications