6 बड़ी बातें जो WWE ने Royal Rumble के जरिए इशारों-इशारों में बताई 

WWE Royal Rumble
WWE Royal Rumble

#) बियांका ब्लेयर ने Royal Rumble जैसे बड़े स्टेज पर अपने प्रदर्शन से जबरदस्त छाप छोड़ी

Ad
Ad

यह कहना गलत नहीं होगा कि स्टार पावर के मामले में विमेंस Royal Rumble मैच सबसे कमजोर नजर आया। हालांकि लगातार चौथे साल WWE ने इस मैच में एकदम सही सुपरस्टार को जिताया। बियांका ब्लेयर विमेंस Royal Rumble मैच को जीतने वालीं असुका, बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के बाद चौथी सुपरस्टार बनीं है।

बियांका ब्लेयर ने तीसरे स्थान पर इस मैच में एंट्री की और लास्ट तक वो इसमें टिकी भी रहीं। इस बीच उन्होंने बेली, शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ले जैसे सुपरस्टार्स को एलिमिनेट भी किया। इसी के साथ उन्होंने अपने करियर की सबसे यादगार जीत दर्ज की। यह ब्लेयर का मोमेंट है और अब WrestleMania में वो विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते हुए नजर आने वाली हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications