Bianca Belair: WWE Royal Rumble 2023 में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के बीच मुकाबला हुआ। इस बार ऐसा लगा था कि बियांका का चैंपियनशिप रन खत्म हो जाएगा लेकिन ये नहीं हुआ। बियांका ने आसानी से एलेक्सा को हराकर अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#AndStill.. @BiancaBelairWWE retains the #RAW Women's Championship! #RoyalRumble #WWE4115#AndStill.. @BiancaBelairWWE retains the #RAW Women's Championship! #RoyalRumble #WWE https://t.co/wcuncSyjezWWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने आसान जीत हासिल कीबियांका और एलेक्सा की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया था। पहले भी इनके बीच मुकाबला हुआ। एलेक्सा के कैरेक्टर को देखकर किसी को समझ नहीं आया कि आगे क्या होगा। Uncle Howdy के राज से पर्दा अभी तक नहीं उठा। वो ब्रे वायट के सैगमेंट में हमेशा नज़र आए। बाद में Uncle Howdy ने थोड़ा बहुत एलेक्सा का साथ भी दिया। इस वजह से एलेक्सा ने कई बार बियांका की हालत खराब की। कहा जा रहा था कि एलेक्सा और बियांका के मैच में Uncle Howdy की दखलअंदाजी भी रहेगी। हालांकि ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। खैर इन दोनों के बीच अच्छा मुकाबला हुआ। उम्मीद के मुताबिक ये मैच नहीं हो पाया। शायद फैंस ने इसे पसंद नहीं किया होगा। दोनों ने कुछ अच्छे मूव्स का प्रयोग किया। ऐसा लगा था कि मैच थोड़ा लंबा जाएगा लेकिन ये नहीं हुआ। ब्लेयर ने मैच के अंत में KOD लगाकर ब्लिस के ऊपर शानदार जीत हासिल कर ली। अब लग रहा है कि इन दोनों की राइवलरी आगे नहीं बढ़ेगी। इस मैच के बाद लगा कि एलेक्सा के कैरेक्टर में जल्द ही बड़ा बदलाव आएगा। रेड ब्रांड के अगले एपिसोड में इसके बारे में पता चल जाएगा। खैर ब्लेयर का चैंपियनशिप रन अभी भी जारी हैं। WWE ने अभी भी ब्लेयर के ऊपर भरोसा जताया हैं। ब्लेयर के काम से सभी खुश भी नज़र आ रहे हैं। ब्लेयर को चैंपियन के रूप में अब लगभग 302 दिन हो गए। आगे भी उनका ये चैंपियनशिप रन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि उनकी दुश्मनी आगे किसके साथ शुरू होगी। बहुत जल्द इसके बारे में पता चल जाएगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Where is this leading to? 🤔#RoyalRumble #WWE10529Where is this leading to? 🤔#RoyalRumble #WWE https://t.co/pS6f7uqT4OWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।