Create

63 मिनट में 5 एलिमिनेशन कर फेमस WWE Superstar ने जीता Royal Rumble मैच, करियर में ऐतिहासिक जीत हासिल कर किया कारनामा

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में फेमस सुपरस्टार का कारनामा
WWE Royal Rumble 2023 में फेमस सुपरस्टार का कारनामा

Rhea Ripley: WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को विमेंस रॉयल रंबल मैच देखने को मिला। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। सभी की उम्मीद के मुताबिक रिया रिप्ली (Rhea Ripley) इस मैच की विजेता बन गईं। अपने करियर में पहली बार रिया ने ये रंबल मैच जीतकर इतिहास रच दिया। ये उनकी ऐतिहासिक जीत रहीं।

HER WORLD.HER BRUTALITY.Get ready for Mami-Mania! ⚖️#WWE #RoyalRumble https://t.co/8x6dIpul7w

विमेंस रॉयल रंबल मैच की शुरूआत रिया रिप्ली ने की। उनके बाद लिव मॉर्गन ने एंट्री की। इस मुकाबले में कुछ दिग्गज भी नज़र आए। इस मुकाबले के अंत में ओस्का, लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली बचीं थी। रिप्ली ने इन दोनों को एलिमिनेट किया और ये मुकाबला जीत लिया। रिप्ली इस मैच में 63 मिनट तक रही और उन्होंने 5 एलिमिनेशन किए। रिया का प्रदर्शन इस मैच में शानदार रहा था। इस बार विमेंस रंबल मैच जीतने की प्रबल दावेदार रिप्ली ही मानी जा रही थीं। कई रिपोर्ट्स में भी इस बात का खुलासा कर दिया गया था। अंत में ये सभी चीजें सच साबित हुई और रिप्ली ने नया कारनामा कर दिया।

रिया रिप्ली को WrestleMania 39 का टिकट मिल गया। वो अब टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगी। Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर या Smackdown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के साथ उनका मुकाबला अब होगा। अब देखना होगा कि वो किस चैंपियनशिप के लिए जाएंगी। उम्मीद के मुताबिक ब्लेयर के साथ उनका मैच होगा। आने वाले कुछ दिनों में इस बात का पता चल जाएगा।

विमेंस WWE Royal Rumble मैच 2023 में एंट्री करने वाले सभी सुपरस्टार्स

1- रिया रिप्ली

2- लिव मॉर्गन

3- डैना ब्रुक

4- एमा

5- शेना बैज़लर

6- बेली

7- बी-फैब

8- रॉक्सन परेज़

9- डकोटा काई

10- इयो स्काई

11- नटालिया

12- कैंडिस लेरे

13- जोई स्टार्क

14- ज़ाया ली

15- बैकी लिंच

16- टेगन नॉक्स

17- ओस्का

18- पाइपर निवेन

19- टमीना

20- चेल्सी ग्रीन

21- ज़ेलिना वेगा

22- राकेल रॉड्रिगेज़

23- मिया यिम

24- लेसी एवंस

25- मिशेल मैक्कूल

26- इंडी हार्टवेल

27- सोन्या डेविल

28- शॉट्ज़ी ब्लैकहार्ट

29- निकी क्रॉस

30- नाया ज़ैक्स

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment