Royal Rumble 2023 में Roman Reigns vs Kevin Owens अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक?

Ujjaval
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस की जीत लगभग पक्की है
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस की जीत लगभग पक्की है

Roman Reigns: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच इस शो में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। इस मैच के संभावित विजेता को लेकर जानकारी सामने आ गई है।

WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे

रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच बड़ा इतिहास रहा है और उन्होंने पहले कई यादगार मैच दिए हैं। उन्हें एक बार फिर से रिंग में आमने-सामने देखना सही मायने में खास चीज़ होगी। कई लोगों का मानना है कि सैमी ज़ेन असल में रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं और Royal Rumble इवेंट के दौरान केविन ओवेंस के साथ हो सकते हैं। SmackDown के आखिरी एपिसोड में ज़ेन, द ब्लडलाइन के ओवेंस पर अटैक से खुश नहीं थे।

हाल ही में BetOnline.ag द्वारा पता चला है कि रोमन रेंस Royal Rumble में होने वाले टाइटल मैच में जीतने के लिए फेवरेट हैं। वो -2000 अंकों से आगे हैं और दूसरी ओर ओवेंस सिर्फ +700 अंकों पर हैं। दरअसल, जो भी सुपरस्टार माइनस में होता है, उसकी जीत के चांस ज्यादा रहते हैं। इसी कारण रोमन के जीतने के चांस ज्यादा हैं।

कई लोगों को लगा था कि यह चीज़ इवेंट से पहले बदलेगी क्योंकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों टाइटल्स को अलग किया जाएगा। हाल ही में द उसोज़ के टैग टीम टाइटल्स को अलग कर दिया गया है। जजमेंट डे उनकी Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए अगले कंटेंडर्स हैं और SmackDown टैग टीम टाइटल्स के लिए एक टूर्नामेंट होगा। इसके विजेता को ब्लू ब्रांड की टैग चैंपियनशिप के लिए मैच मिलेगा।

अभी देखकर लग रहा है कि रोमन रेंस, केविन ओवेंस के खिलाफ अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर लेंगे। देखना होगा कि उनके Royal Rumble 2023 में मैच का अंत किस तरह से देखने को मिलता है और सैमी ज़ेन पर सभी फैंस की नज़रें होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links