Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच मुकाबला हुआ। ये मुकाबला तो अच्छा रहा लेकिन इसके बाद जो हुआ वो अलग नजारा था। रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) का यहां लगभग अंत हो गया। ये सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन माजरा कुछ ऐसा ही रहा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_One of the best PPV endings in history!#WWE #RoyalRumble103One of the best PPV endings in history!#WWE #RoyalRumble https://t.co/WCsSgcQt9vWWE दिग्गज रोमन रेंस के असली टेस्ट में फेल हुए सैमी ज़ेनदरअसल इस मैच में सैमी ज़ेन के ऊपर रोमन रेंस बड़ा निर्णय लेने वाले थे। सैमी को यहां पर फाइनल टेस्ट पास करना था। शुरूआत में सबकुछ सही रहा लेकिन बाद में गड़बड़ हो गया। रेंस ने केविन ओवेंस की बुरी हालत कर दी। ये सब सैमी देख नहीं पाए और पलटवार कर दिया।रोमन रेंस ने सैमी के सामने ही केविन ओवेंस को बुरी तरह मारना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहले केविन को बैरिकेड पर स्पीयर दिया। इसके बाद दो बार पीछे से बुरी तरह उनका सिर स्टील स्टेप्स पर पटक दिया। इसके बाद तो ओवेंस की हालत खराब हो गई और वो हार गए।मैच के बाद असली टेस्ट सैमी ज़ेन का रोमन रेंस ने लिया। रोमन रेंस ने द उसोज़ को पहले केविन को मारने के लिए कहा। उसोज़ ने केविन की बुरी हालत कर दी। लगातार सुपरकिक पड़ने से केविन एकदम बेहोश जैसे हो गए। ये देखकर सैमी को थोड़ा बुरा लग रहा था। इस बहती गंगा में सोलो सिकोआ ने भी हाथ साफ किया।रोमन रेंस यहीं नहीं रूके और उनकी क्रूरता फैंस ने आगे भी देखी। रेंस ने ओवेंस को रोप्स पर हथकड़ी से बांध दिया। इस दौरान द उसोज लगातार सुपरकिक केविन को मार रहे थे। रोमन चेयर से केविन को मारने गए लेकिन सैमी ने उन्हें रोक दिया। रेंस ने इसके बाद सैमी को उन्हें चेयर से मारने के लिए कहा। रेंस लगातार ज़ेन से कह रहे थे कि द ब्लडलाइन में रहने के लिए केविन को उन्हें मारना पड़ेगा।रोमन को बाद में गुस्सा आ गया। उन्होंने सैमी को ही गुस्सा करना शुरू कर दिया था। ज़ेन ने यहां चेयर से रोमन रेंस के ऊपर ही अटैक कर दिया। इसके बाद द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने सैमी को पीटना शुरू कर दिया और उनकी हालत खराब कर दी। रोमन यहां पर जे उसो को भी डांट रहे थे। जे उसो ने ही सैमी को बचाया था। जे उसो ने इसके बाद सैमी को मारने के लिए मना कर दिया और वो बैकस्टेज चले गए। रेंस ने इसके बाद चेयर से सैमी के ऊपर अटैक किया। रेंस ने इसके बाद सैमी के ऊपर माला तोड़कर डाल दी। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन रिंग में अधमरी हालत में पड़े हुए थे।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_That's the end of Sami Zayn's time with The Bloodline.#WWE #RoyalRumble6117That's the end of Sami Zayn's time with The Bloodline.#WWE #RoyalRumble https://t.co/RH8spPBzpvWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।