WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns द्वारा दिग्गजों को 'अधमरा' करने के बाद क्या हुआ?, देखें वीडियो

..
क्या ब्लड लाइन में पड़ गई है दरार?
क्या WWE में ब्लडलाइन में पड़ गई है दरार?

Roman Reigns: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में कई बड़े ट्विस्ट देखने मिले थे। शो के मेन इवेंट में द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप में जबरदस्त बवाल हुआ था। शो के ऑफ एयर होने के बाद एक फैन के द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आया है, जिसमें केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) संभलते हुए दिख रहे हैं।

Ad

इस वीडियो में सैमी और केविन ओवेंस, रोमन रेंस और ब्लडलाइन द्वारा हमले के बाद रिंग में पड़े हुए दिख रहे हैं। उन्होंने मिलकर दोनों दिग्गजों को अधमरा कर दिया था। क्लिप में यह साफ देखा जा सकता है कि कुछ रेफरी रिंग में आकर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की उठने मदद कर रहे हैं। फैंस भी दोनों के लिए चीयर करते हुए नज़र आ रहे हैं।

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन Kevin Owens पर हमला नहीं करने और Roman Reigns को धोखा देने के कारण The Bloodline से बाहर हुए Sami Zayn

Royal Rumble में सैमी ज़ेन की रोमन रेंस और ब्लडलाइन के साथ चली आ रही पार्टनरशिप खत्म हो गई है। मैच खत्म होने के बाद द ब्लडलाइन ने प्राइजफाइटर को रोप्स से बांध दिया था। रोमन रेंस ने केविन पर खतरनाक हमला करना जारी रखा था, जिसमें उनका साथ द उसोज और सोलो सिकोआ भी दे रहे थे।

सैमी को देखकर यह साफ पता चल रहा था कि वो इससे खुश नहीं हैं। उन्होंने हेड ऑफ द टेबल को रोकने का प्रयास भी किया था। रेंस ने सैमी को ही ओवेंस पर स्टील चेयर से मारने के लिए कहा लेकिन पूर्व आईसी चैंपियन ने अपने बेस्ट फ्रेंड पर हमला करने से इंकार कर दिया था, जिसने रेंस के गुस्से को और भी बढ़ा दिया था।

सैगमेंट के अंत में सैमी ने ट्राइबल चीफ पर ही चेयर से हमला किया था, जिसके बाद फैंस की ओर से बहुत बड़ा पॉप मिला था। रोमन रेंस पर हुए हमले के बाद जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने सैमी पर अटैक कर दिया था। हालांकि, जे उसो ने अपने भाइयों का साथ नहीं दिया और वो सभी को रिंग में छोड़कर चले गए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस किस तरह से ब्लडलाइन से बदला लेते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications