WWE Royal Rumble 2025 के लिए Roman Reigns के प्लान का खुलासा, बड़े मैच में होंगे शामिल?

क्या WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस मचाएंगे बवाल? (Photo: WWE.com)
क्या WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस मचाएंगे बवाल? (Photo: WWE.com)

WWE Major Plans Store For Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में उन्होंने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से रेंस की सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से राइवलरी जारी है। हाल ही में WWE ने अगले साल Royal Rumble का पोस्टर रिलीज किया, जिसमें रोमन रेंस भी शामिल है। यहां से ये चीज कंफर्म हो गई कि उनका जलवा इस प्रीमियम लाइव इवेंट में देखने को मिलेगा। अब एक रिपोर्ट में असली ट्राइबल चीफ को लेकर और बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Ad

ब्लडलाइन की कहानी में आगे बहुत कुछ होने वाला है। WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स साथ मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना करेंगे। इनकी राइवलरी को अभी तक कंपनी ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। WrestleMania XL के बाद पहली बार रेंस की इन-रिंग एक्शन में वापसी होगी। किसी ने सोचा नहीं था कि वो वापसी के बाद अपना पहला मुकाबला कोडी रोड्स के साथ मिलकर लड़ेंगे।

आप सभी को पता है कि रोमन रेंस अंतिम बार मेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा साल 2020 में थे। उन्हें ड्रू मैकइंटायर ने एलिमिनेट किया था। WrestleVotes की नई रिपोर्ट के अनुसार WWE चार सालों में पहली बार पूर्व अनडिस्प्यूटेड चैंपियन को रंबल मैच में जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार Royal Rumble 2025 में उनका सिंगल्स मैच शायद नहीं होगा। यहां से इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि रेंस WWE के सबसे प्रतिष्ठित मुकाबले में एंट्री करेंगे।

Ad

WWE Bad Blood 2024 में होने वाले टैग टीम मैच में मचेगा बवाल

WWE Bad Blood 2024 में कोडी रोड्स का पूरी तरह साथ देने के लिए रोमन रेंस तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया है कि वो इसके बाद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। अब सभी की नजरें आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले टैग टीम मैच के ऊपर टिकी होंगी। वहां पर कुछ बड़ा बवाल हो सकता है। कोडी रोड्स ने शो में बड़ी वापसी को भी टीज किया है। इसके जरिए संकेत मिले हैं कि द रॉक वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications