WWE ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि रविवार को हर आधे घंटे बाद ट्विटर पेज पर विमेंस रॉयल रंबल के लिए रैसलरों के नामों को उजागर किया जाएगा। इस कड़ी में WWE ने सोशल मीडिया पर 9 नई रैसलरों के नामों से पर्दा उठाया।WWE द्वारा रविवार को उजागर किए गए नामों की लिस्ट:निकी क्रॉसThe #RoyalRumble is about to get a little bit twisted. @NikkiCrossWWE pic.twitter.com/E7HbvsTrzF— WWE (@WWE) January 20, 2019नाया जैक्सShe's not like most Women's #RoyalRumble Match entrants. @NiaJaxWWE pic.twitter.com/IkNpUvGiPH— WWE (@WWE) January 20, 2019लानाWill it be a very Happy #LanaDay for @LanaWWE when she competes in the Women's #RoyalRumble Match? pic.twitter.com/PTCdrt3WCP— WWE (@WWE) January 20, 2019डैना ब्रूक.@DanaBrookeWWE is ready to 💪🏼 what she's made of in the Women's #RoyalRumble Match! pic.twitter.com/1uEDjes0uB— WWE (@WWE) January 20, 2019बिली के...and she won't be alone, because @BillieKayWWE is in the Women's #RoyalRumble Match as well! pic.twitter.com/nHjh6wRW2Y— WWE (@WWE) January 20, 2019पेटन रॉयस.@PeytonRoyceWWE will make sure the Women's #RoyalRumble Match is #IIconic... pic.twitter.com/L9h7UsBIaj— WWE (@WWE) January 20, 2019टैमिना स्नूकाThe other participants have been warned. @TaminaSnuka is in the Women's #RoyalRumble Match! pic.twitter.com/f1W8Xp1wIn— WWE (@WWE) January 20, 2019नेओमीEveryone is going to #FeelTheGlow in the Women's #RoyalRumble Match! @NaomiWWE pic.twitter.com/txhwaPz0Uk— WWE (@WWE) January 20, 2019शार्लेट फ्लेयर#TheQueen is IN. @MsCharlotteWWE #RoyalRumble pic.twitter.com/m8OXANeu8b— WWE (@WWE) January 20, 2019आपको बता दें कि विमेंस रॉयल रंबल के लिए अभी तक कुल मिलाकर WWE द्वारा 21 रैसलरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इन 9 रैसलरों के अलावा रॉयल रंबल मैच में नटालिया, बेली, एंबर मून, रूबी रायट, साराह लोगन, लिव मॉर्गन, मिकी जेम्स, एलिसा फॉक्स, मैंडी रोज़, सोन्या डेविल, जैलिना वेगा, कार्मेला शामिल हैं। इसके अलावा कार्मेला मैच में 30वें नंबर पर एंट्री करेंगी। कार्मेला और आर ट्रुथ ने मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट जीतकर 30वें नंबर पर एंट्री करने का मौका पाया था।30 में से 21 रैसलर रॉ और स्मैकडाउन की हैं। माना जा सकता है कि अब रॉ और स्मैकडाउन में और रैसलरों की घोषणा नहीं की जाएगी क्योंकि पहले से की गई घोषणा से मैच को लेकर सारा सस्पेंस खत्म हो जाता है। 9 रैसलरों में से एकाध NXT रोस्टर तो कुछ दिग्गज विमेंस रैसलरों की वापसी हो सकती है। इनमें निकी बैला, ब्री बैला, ट्रिश स्ट्रेटस, मिशेल मैक्कूल, लीटा आदि के नाम शामिल हो सकते हैं।दूसरा मौका है कि जब विमेंस रैसलरों के लिए रॉयल रंबल का आयोजन किया जाएगा। साल 2018 में पहली बार विमेंस रॉयल रंबल मैच को कराया गया था। इस मैच में मौजूदा रैसलरों के साथ-साथ कई सारी दिग्गज सुपरस्टार्स ने भी वापसी की थी।रॉयल रंबल पे-पर-व्यू 27 जनवरी (भारत में 28 जनवरी) को एरीजोना के फीनिक्स शहर के चेज़फील्ड एरीना में होगा।Get WWE News in Hindi Here