Day 1 में वापसी कर ऐज का साथ देने वाला दिग्गज WWE Royal Rumble में कायम करेगा अनोखा रिकॉर्ड

WWE Day 1 में ऐज का साथ देने आई थीं बेथ फिनिक्स
WWE Day 1 में ऐज का साथ देने आई थीं बेथ फिनिक्स

WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 में बेथ फिनिक्स (Beth Phoenix) और मरीस (Maryse) ऐसी महिला सुपरस्टार्स बनेंगी जिन्होंने तीन अलग-अलग दशकों में एक-दूसरे का सामना किया हो। फिनिक्स ने इस फैक्ट के बारे में खुद ही ट्विटर पर जानकारी दी है। रॉयल रंबल में दोनों मिक्स्ड टैग टीम मैच में भिड़ेंगी और इसी दौरान ये रिकॉर्ड भी कायम करेंगी।

सालों से बेथ फिनिक्स ने इंडस्ट्री की कई बड़ी दिग्गजों के खिलाफ मैच लड़ा है। पूर्व चैंपियन रह चुकी फिनिक्स ने केवल टैलेंटेड महिला सुपरस्टार्स का ही सामना नहीं किया है बल्कि वह कुछ मौकों पर पुरुष सुपरस्टार्स के खिलाफ भी मैच लड़ चुकी हैं।

2008 के सर्वाइवर सीरीज में फिनिक्स ने ट्रेडिशनल सर्वाइवर सीरीज फाइव-ऑन-फाइव टैग टीम मैच में मरीस का सामना किया था। इसके बाद 2011 में एक बार फिर दोनों में भिड़ंत देखने को मिली थी। मरीस ने लेला के साथ टीम बनाकर बेथ फिनिक्स और एव टोरेस के खिलाफ मैच लड़ा था।

WWE Day 1 में ऐज बनाम द मिज फ्यूड में शामिल रही थीं बेथ फिनिक्स

कुछ हफ्तों पहले जब ऐज और द मिज दोनों ही रॉ में वापस आए तभी दोनों के बीच फ्यूड की शुरुआत हुई थी। मिज ने WWE हॉल ऑफ फेमर के साथ मौखिक विवाद किया था। Day 1 से पहले रॉ में ऐज ने मिज को नीचा दिखाया था। Day 1 में ऐज और द मिज के बीच शानदार सिंगल मैच देखने को मिला था। मैच का अंत भी काफी रोचक रहा था। मरीस ने इस मैच में दखलअंदाजी कर दी थी। द मिज ने इसका फायदा उठाया और ऐज को फिनिशिंग मूव दे दिया था। हालांकि ऐज को द मिज पिन नहीं कर पाए।

इसके बाद फीनिक्स ने शानदार एंट्री कर मरीस की हालत खराब कर दी थी। इसका फायदा ऐज ने उठाया और द मिज को स्पीयर देकर मैच जीत लिया। इस हफ्ते रेड ब्रांड में भी इन सभी सुपरस्टार्स का आमना-सामना हुआ था। WWE द्वारा Royal Rumble के लिए मैच का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया गया है। अब Royal Rumble में एक शानदार मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा।

Quick Links