वीडियो: WWE सुपरस्टार शेकअप के बाद बदले रॉ, स्मैकडाउन रोस्टर और नई संभावित दुश्मनियों का विश्लेषण

रैसलमेनिया 34 काफी शानदार रहा। और इसके बाद हुई रॉ और स्मैकडाउन भी काफी शानदार थी। लेकिन इस हफ्ते सुपरस्टार्स शेकअप हुआ। जितनी उम्मीद इससे थी वो चीज हुई नहीं। फैंस के निगेटिव रिएक्शन यहां देखऩे को मिले थे। रॉ की शुरूआत जब हुई थी तब काफी शानदार हुई। क्योंकि जिंदर महल सबसे पहले सुपरस्टार थे जो स्मैकडाउन से रॉ में आए। सभी को लगा कि अब बहुत कुछ नया होगा लेकिन उसके बाद ज्यादा कुछ हुआ नहीं। हालांकि कई सुपरस्टार्स इधर उधर हुए। जैफ हार्डी रॉ में जिंदर महल को हराकर चैंपियन बने। और दूसरे ही दिन वो स्मैकडाउन में चले गए। जिंदर महल, बॉबी रूड और बैरन कॉर्बिन स्मैकडाउन के बड़े नाम है। वो अब रॉ में आ गए है। जिंदर महल और बॉबी रूड के लिए WWE ने कुछ बड़ा प्लान किया है और रॉ में उन्हें जल्द पुश मिलेगा। स्मैकडाउन में पिछले साल रॉयट स्क्वायड ने डेब्यू किया था। अब वो रॉ का हिस्सा बन गई हैं। मिज को रॉ से स्मैकडाउन में भेज दिया गया है। कर्ट एंगल ने कहा था कि पेज, शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन ने उन्हें खास बुलाया हैं। स्मैकडाउन में दोस्ती निभाने वाली केविन ओवंस और सैमी जेन अब रॉ का हिस्सा हैं। असुका को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया।रोमन रेंस को रॉ पर धमकी देने वाले समोआ जो ने ब्लू ब्रांड में दस्तक दी। चोट से लगभग 8 महीनों बाद बिग कैस ने वापसी करते हुए ब्लू ब्रांड में कदम रखा। इस शेकअप से दोनों ब्रांड की रेटिंग्स कम आंकी गई। जिससे थोड़ा बहुत ब्रांड को नुकसान उठाना पड़ा। रॉ की पहले घंटे रेंटिग्स 3.634 मिलियन आंकी गई, दूसरे घंटे 3.754 जबकि तीसने घंटे सबसे कम 3.479 रेंटिंग्स मिले। वहीं इस बार की शेकअप रेटिंग्स को पिछले साल की रेटिंग्स से बेहतर बताया गया है। स्मैकडउन लाइव में साल का आखिरी शेकअप देखने को मिला। लेकिन इस एपिसोड को 2.796 मिलियन व्यूअर्स ही मिले जो पिछले हफ्ते रैसलमेनिया के बाद हुई स्मैकडाउन के 2.952 मिलियन व्यूअर्स से कम है।

Ad
youtube-cover
Ad

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications