WWE न्यूज: रॉयल रंबल विनर और पूर्व यूएस चैंपियन को  जल्द ही कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है

Enter caption

WWE का बदलाव का दौर अगले कुछ समय के लिए ज़ारी रहने वाला है। इसी का एक उदाहरण हमें 24 दिसंबर की रात हुई मंडे नाईट रॉ में देखने को मिला है। विंस ने कुछ बड़े बदलाब के बारे में बोला था।

लेकिन इस बदलाव के दौर में एक रैसलर कहीं न कहीं संन्यास के दलदल में धंसता ही जा रहा है। यह NXT के सबसे बड़े स्टार थे। यह कोई और नहीं बल्कि पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन नाकामुरा हैं।

आपको बता दें कि फरवरी 2019 में नाकामुरा का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने वाला है। इसी कारण रुसेव को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बना दिया गया है। अब देखना होगा कि क्या वो वापस से साइन करते है या नहीं।

फरवरी का महीना ज्यादा दूर नहीं है। 38 साल के नाकामुरा के लिए यह कठिन दौर रहने वाला है। अभी तक WWE की ओर से और ना ही नाकामुरा की ओर से इस अनुबंध के सम्बन्ध में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

Nakamura

विन्स मैकमैहन द्वारा इस पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन को कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावनाएं बेहद ही कम हैं। लेकिन नाकामुरा के जापान ना लौटने के पीछे की वजह यह हो सकती है कि उन्हें जल्द ही WWE की ओर से कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया जाएगा। जहां पर उन्हें NJPW से ज्यादा पैसा दिया जाए, जिससे वो WWE के साथ बने रहें।

लेकिन यदि उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया जाता है, तो नाकामुरा का रैसलिंग करियर ख़त्म होने जा रहा है। वजह साफ़ नहीं हो पाई है कि आख़िर क्यों प्रतिभा के धनी इस रैसलर को इतना नीचा दिखाया जा रहा है। अगर WWE एसा करती है तो सच मे ये उस रैसलर के लिए दुख की बात होगी। नाकामुरा को WWE में ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। पिछले साल वो रॉयल रंबल विजेता भी बने थे।

Get WWE News in Hindi Here