WWE न्यूज़: दिग्गज हल्क होगन कर सकते हैं कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन 

Ankit
Enter caption

दिग्गज हल्क होगन को सऊदी अरब में क्राउन ज्वेल में आखिरी बार देखा गया था जिसके बाद से वो WWE में नजर नहीं आए हैं। अब कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं।

Ad

हल्क होगन को उनके विवाद के चलते साल 2015 में WWE से निकाल दिया गया था। इसी के बाद होगन के सभी रिकॉर्ड WWE से हटा दिए गए थे और कंपनी ने उन्हें अपना सुपरस्टार मानने से इंकार कर दिया था। हालांकि कुछ साल बाद होगन को हरी झंडी मिली साथ ही WWE में वापसी हुई।

हल्क होगन WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। लेकिन रंगभेद पर टिप्पणी करना उनके करियर के लिए एक काला धब्बा साबित हुआ। कई सालों तक होगन को अपने बेकरा व्यवहार के कारण WWE सुपरस्टार्स की नाराजगी झेलनी पड़ी।

उसके बाद WWE ने होगन को एक्सट्रीम रुल्स के दौरान बुलाया जहां उन्होंने WWE रोस्टर से अपने गंदे व्यवहार पर माफी मांगी, जिसके बाद तीन साल में पहली बार होगन को क्राउन ज्वेल में फैंस के सामने देखा गया।

होगन की वापसी होगी इसपर WWE और सोशल मीडिया पर को चर्चा नहीं है लेकिन रैसलिंग जानकार डेव मेल्टजर ने बताया है कि हल्क होगन कंपनी के साथ नया कॉनट्रैक्ट साइन करेंगे लेकिन उसमें कुछ शर्त जोड़ी जाएगी।

हल्क होगन नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के कगार पर हैं लेकिन वो लड़ने नहीं वाले हैं।

जिस तरह WWE अभी सुपरस्टार्स की चोट से परेशान है ऐसे में दिग्गज सुपरस्टार्स ही कंपनी को बड़ा फायदा पहुंचा सकते हैं। हल्क होगन ने अंडरटेकर, ट्रिपल एच , विंस मैकमैहन, द रॉक ,ब्रॉक लैसनर और ऑस्टिन जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ा है। WWE के अलाव होगन ने WCW में भी काम किया है जहां उन्होंने nWo टीम बनाई थी।

WWE के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications