SummerSlam 2017 पर सुपरस्टार्स की हो सकती है बड़ी एंट्रेंस

WWE समरस्लैम 2017 पर एक बड़े एंट्रेंस की तैयारी करने में लगी है। कंपनी ने इसका इशारा CFO$ और ली इंग्लैंड जूनियर का एकसाथ एक वीडियो पोस्ट कर के इशारा दिया। इसमें उन्होंने लिखा, “लगता है @cfos_official और @leeenglandjr न्यू यॉर्क सिटी में कुछ करने वाले हैं।”

Ad

Looks like @cfos_official and @leeenglandjr are up to something in NYC!

A post shared by WWE (@wwe) on Aug 4, 2017 at 1:03pm PDT

CFO$ एक म्यूजिशियन हैं और सैथ रॉलिन्स, शिंस्के नाकामुरा, डीन एम्ब्रोज़ जैसे अन्य स्टार्स CFO$ द्वारा बनाई थीम म्यूजिक पर एंट्री करते हैं। वहीं ली इंग्लैंड जूनियर एक वायोलिन बाजने वाले हैं जो नाकामुरा के साथ काम कर चुके हैं। नाकामुरा और इंग्लैंड जूनियर ने मिलकर स्मैकडाउन लाइव पर डेब्यू किया था और दर्शकों के बीच ये जोड़ी काफी लोकप्रिय थी। समरस्लैम 2017 न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में 20 अगस्त 2017 को होने वाला है। WWE द्वारा पोस्ट किया वीडियो समरस्लैम को टीस करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस पे पर व्यू को लेकर काफी तैयारी की जा रही है और उम्मीद है कि कई सुपरस्टार्स शानदार एंट्री की तैयारी कोशिश करेंगे। इसलिए उम्मीद है कि नाकामुरा खास एंट्री कर सकते हैं। 'किंग ऑफ स्ट्रांग स्टाइल' समरस्लैम पर WWE चैंपियनशिप के लिए लड़ने उतरेंगे और WWE उनकी खास एंट्री करवाना चाहती हैं। ऐसा पहले भी किया जा चुका है। समरस्लैम पर शिंस्के नाकामुरा का मैच जिंदर महल के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होने वाला है। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन लाइव पर नाकामुरा ने जॉन सीना को हराकर मैच में जगह बनाई थी। इस मैच के अलावा यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन स्ट्रोमन, रोमन रेन्स और समोआ जो भिड़ते नज़र आएंगे। नाकामुरा के एंट्रेंस की अटकले लगाई जा रही है लेकिन अगर उनकी विशेष एंट्री होती है तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए। नाकामुरा और इंग्लैंड जूनियर की जोड़ी पहले भी कमाल कर चुकी है। समरस्लैम पर WWE इसका फायदा उठाना चाहेगी। लेखक: रंजीत रवीन्द्रन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications