WWE Rumor Roundup के एक नए संस्करण में आपका स्वागत है। हाल ही में WWE सुपरस्टार्स से जुड़ी कई अफवाहें सामने आ चुकी हैं। आइए ज्यादा देर ना करते हुए इस हफ्ते WWE सुपरस्टार्स से जुड़ी सामने आई अफवाहों पर एक नजर डालते हैं।#) WWE द्वारा फेमस सुपरस्टार को नहीं किया जाना था रिलीजSamuel Shaw@DexterLumisSamuel154941112Samuel https://t.co/fiHddLg3I1WWE ने 29 अप्रैल 2022 को अपने 10 NXT सुपरस्टार्स को रिलीज करते हुए सभी को हैरान कर दिया था और इन रिलीज किये गए सुपरस्टार्स में डेक्स्टर लूमिस भी शामिल थे। हालांकि, रेसलिंग ऑब्जर्वर के ब्रायन अल्वारेज की माने तो रिलीज किये गए सुपरस्टार्स की शुरुआती लिस्ट में लूमिस का नाम नहीं था और उन्हें अचानक रिलीज करने का फैसला किया गया था।देखा जाए तो यह काफी हैरानी की बात है। डेक्स्टर लूमिस को अब सैमुअल शॉ के नाम से जाना जाएगा और 30 दिन का नो कम्पीट क्लॉज खत्म होने के बाद वो नई कंपनी जॉइन कर पाएंगे।#) WWE सुपरस्टार शेमस के यूरोपियन टूर पर मौजूद नहीं होने का कारणSheamus@WWESheamusButch gunning for anyone’s blood.. afraid to tell him @PatMcAfeeShow called us The Eastie Boys #Smackdown #fightnight2952199Butch gunning for anyone’s blood.. afraid to tell him @PatMcAfeeShow called us The Eastie Boys 😬#Smackdown #fightnight https://t.co/dWtNGJgXsaशेमस WWE के यूरोपियन टूर का हिस्सा नहीं थे और PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में इसका कारण बताते हुए कहा कि बच को लाइमलाइट में लाने के लिए शेमस को इस टूर से दूर रखा गया था। यह काफी हैरानी की बात है क्योंकि शेमस यूरोप में काफी लोकप्रिय हैं। बता दें, शेमस को इस टूर से दूर इसलिए रखा गया क्योंकि कंपनी बच को इस टूर के दौरान रिंग में ज्यादा समय बिताते हुए देखना चाहती थी।#) WWE Raw सुपरस्टार अली का पुश रोकने वाले हैं विंस मैकमैहन?Mustafa Ali / Adeel Alam@AliWWEYEAH MAFFEW DID THE THING twitter.com/Maffewgregg/st…forever botchamania@MaffewgreggYEAH MUSTAFA SAID THE THING#YouTalkTooMuch8844606YEAH MUSTAFA SAID THE THING#YouTalkTooMuch https://t.co/IfXeCcUZBdYEAH MAFFEW DID THE THING twitter.com/Maffewgregg/st…WWE सुपरस्टार अली की कुछ हफ्ते पहले Raw में वापसी देखने को मिली थी और अब डेव मैल्टजर ने बताया है कि विंस मैकमैहन की अली में रूचि खत्म हो चुकी है। डेव मैल्टजर की माने तो अली को क्राउड से उतना बेहतरीन रिएक्शन नहीं मिला था और इस वजह से विंस मैकमैहन Raw में अली का पुश रोकने वाले हैं।इस हफ्ते Raw में अली को द मिज & थ्योरी के खिलाफ हैंडीकैप मैच में हार मिली थी और डेव का मानना है कि यह संकेत हो सकता है कि विंस मैकमैहन अब अली को पुश नहीं देने वाले हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।