WWE Rumor Roundup के एक नए एडीशन में आपका स्वागत है और WWE एक बार फिर बजट कट की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले कुछ समय में WWE ने अपने कई टैलेंटेड सुपरस्टार्स को रिलीज किया है और इसका फायदा दूसरे रेसलिंग कंपनियों खासकर AEW को हुआ है। कुछ ही समय पहले ही मलाकाई ब्लैक का AEW डेब्यू देखने को मिला था और खबर है कि डेनियल ब्रायन और सीएम पंक भी जल्द ही AEW में अपना डेब्यू करते हुए दिखाई दे सकते हैं।इसके अलावा AEW ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे सुपरस्टार्स को भी अपने रोस्टर का हिस्सा बनाने का फैसला कर सकती है। इस वक्त यह खबर सामने आ रही है कि एक बड़े सुपरस्टार ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया है। बैकी लिंच के भी SummerSlam 2021 में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इसके अलावा SummerSlam 2021 को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। आइए ज्यादा देर न करते हुए WWE से जुड़ी इन खबरों और अफवाहों पर विस्तार से नजर डालते हैं।5- क्या पूर्व WWE सुपरस्टार रूबी सोहो AEW ज्वाइन करने वाली हैं?Fightful Select के रिपोर्ट्स की माने तो पूर्व WWE सुपरस्टार रूबी सोहो उर्फ रूबी रायट जल्द ही अपना AEW डेब्यू कर सकती हैं। आपको बता दें, इस साल WWE ने रूबी को रिलीज करने का फैसला किया था और इस वक्त रूबी WWE के साथ 90 डे नो कम्पीट क्लॉज खत्म होने का इंतजार कर रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि रूबी का क्लॉज AEW के बड़े पीपीवी All Out से ठीक पहले खत्म हो जाएगा।pic.twitter.com/C1431GqLqw— Ruby Soho (@realrubysoho) August 3, 2021कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स पहले ही AEW का हिस्सा हैं और रूबी भी उनके नक्शे-कदम पर चलते हुए इस रेसलिंग कंपनी को ज्वाइन करने का फैसला कर सकती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो रूबी ने कोई बुकिंग नहीं ली है और यह चीज इस बात का संकेत हो सकती है कि उन्होंने रेसलिंग में वापसी के लिए बहुत बड़ा प्लान बना रखा है।इसके अलावा रूबी ने अपने लुक में भी बड़ा बदलाव किया है और आपको बता दें, रूबी ने पहले अपने बालों का कलर ग्रीन कर रखा था लेकिन अब उन्होंने अपने लुक में बदलाव करते हुए अपने बालों का कलर रेड करा लिया है।