WWE Rumor Roundup: SummerSlam 2021 को लेकर बुरी खबर, टॉप सुपरस्टार ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से किया इनकार 

ट्रिपल एच और एडम कोल
ट्रिपल एच और एडम कोल

4- क्या एडम कोल ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कराने से मना कर दिया है?

Ad
Ad

रिपोर्ट्स की माने तो एडम कोल का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है और वह बिना लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के WWE के साथ काम कर रहे हैं। PW Unlimited की माने तो इस NXT सुपरस्टार ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया है।

कोल पिछले कई सालों से NXT के प्रमुख सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं और ऐसा लग रहा था कि इस साल उनका मेन रोस्टर डेब्यू हो सकता है। हालांकि, कोल के नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना करने की वजह से उनके जल्द ही WWE छोड़ने की संभावना बढ़ गई है।

3- क्या बैकी लिंच की SummerSlam में वापसी होगी?

Ad

PWInsider के माइक जॉनसन की माने तो WWE सुपरस्टार बैकी लिंच इस साल SummerSlam का हिस्सा नही होंगी। पिछले कुछ समय में ऐसी कई अफवाहें सामने आई थी कि बैकी लिंच SummerSlam 2021 के जरिए WWE में अपनी वापसी करती हुई नजर आ सकती हैं।

हालांकि, ऐसा लग रहा है कि बैकी इस साल भी SummerSlam का हिस्सा नही होंगी। रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि बैकी की अक्टूबर 2021 से पहले वापसी नहीं होगी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications