WWE Rumor Roundup: SummerSlam 2021 को लेकर बुरी खबर, टॉप सुपरस्टार ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से किया इनकार 

ट्रिपल एच और एडम कोल
ट्रिपल एच और एडम कोल

2- क्या WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन और रिक फ्लेयर के बीच मनमुटाव है?

Ad
Ad

इस हफ्ते रिक फ्लेयर को WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था और रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि विंस मैकमैहन और रिक फ्लेयर के बीच क्रिएटिव निर्णयों को लेकर मनमुटाव था। डेव मैल्टजर की माने तो रिक फ्लेयर अपनी बेटी शार्लेट फ्लेयर के बुकिंग को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

भले ही रिक फ्लेयर के खुद कंपनी छोड़ने की अफवाह सामने आई थी लेकिन डेव मैल्टजर की माने तो रिक फ्लेयर को रिलीज करने का आखिरी फैसला विंस मैकमैहन का ही था।

1- क्या WWE SummerSlam कैंसिल हो जाएगा?

Ad

Bodyslam.net के कैसिडी हेंज के रिपोर्ट्स की माने तो इस वक्त WWE को यह चिंता सता रही है कि कोरोना के बढ़ते केस की वजह से SummerSlam कैंसिल हो सकता है। कंपनी ने पहले ही WWE परफॉर्मेंस सेंटर या थंडरडोम में वापस लौटने का प्लान बना लिया है।

हालांकि, WrestleVotes के रिपोर्ट्स की माने तो चीजें प्लान के अनुसार जारी है और SummerSlam 2021 का आयोजन भी पिछले प्लान के मुताबिक होगा। आपको बता दें, SummerSlam 2021 का आयोजन 21 अगस्त (भारत में 22 अगस्त) को होगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications