WWE Rumor Roundup: रोमन रेंस ने पॉल हेमन को लेकर दिया दिल छू लेने वाला संदेश, विंस मैकमैहन की ऐज के साथ गु्स्से की वजह 

ऐज, रोमन रेंस & पॉल हेमन
ऐज, रोमन रेंस & पॉल हेमन

2- WWE में ऐज के जॉन सीना सीनियर के साथ सैगमेंट से खुश नहीं थे विंस मैकमैहन

Ad
youtube-cover
Ad

पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना के पिता ने हाल ही में UnSKripted के हालिया एपिसोड में Sportskeeda Wrestling से बात की। इस दौरान सीना के पिता ने साल 2006 में ऐज और जॉन सीना के बीच हुए फ्यूड के बारे में बात की और उन्होंने इस फ्यूड में अहम भूमिका कैसे निभाई थी।

इस सैगमेंट के दौरान ऐज ने सीना के पिता को थप्पड़ मार दिया था, हालांकि, यह चीज प्लान नहीं की गई थी। इस दौरान सीना के पिता ने यह बात मानी कि विंस मैकमैहन को यह चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।

1- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने पॉल हेमन के बारे में बात की

Ad

रोमन रेंस ने पिछले साल WWE SmackDown में वापसी के बाद से ही अपना दबदबा स्थापित कर लिया है। यही नहीं, पॉल हेमन और जे उसो के ट्राइबल चीफ के साथ होने की वजह से उन्हें रोक पाना काफी मुश्किल हो गया है। ESPN के एरियल हेलवानी से बात करते हुए रोमन ने उनके सफलता के लिए विंस मैकमैहन और पॉल हेमन को धन्यवाद दिया।

इस दौरान रोमन ने यह बात मानी कि हेमन को उनके साथ लाना विंस मैकमैहन का आईडिया था। साथ ही, रोमन ने यह बात भी मानी है कि हेमन के बिना वह इस नए रोल में ज्यादा सफल नहीं हो पाते।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications