WWE Rumor Roundup के एक नए संस्करण में आपका स्वागत है और इस आर्टिकल में हम कुछ रोचक टॉपिक्स के बारे में जिक्र करने वाले हैं। खबर आ रही है कि SmackDown सुपरस्टार बेली (Bayley) ने अपने मंगेतर और लंबे समय से रहे बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप कर लिया है। इसके अलावा रिटायर हो चुके हॉल ऑफ फेमर के वापसी कर मैच लड़ने और द मिज के WWE चैंपियन बनने पर बैकस्टेज डिटेल्स सामने आ रहे हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपोलो क्रूज की तरह अपने कैरेक्टर में बदलाव करने की जरूरत हैइसके अलावा हम डेनियल ब्रायन के पूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक पर किये गए कमेंट और ब्रायन के रोमन रेंस के साथ फ्यूड के भविष्य के बारे में चर्चा करने वाले हैं। इसके अलावा भी कई रोचक अफवाहें सामने आ रही है इसलिए ज्यादा देरी न करते हुए आइए WWE से जुड़े खबरों और अफवाहों पर एक नजर डालते हैं।5- WWE सुपरस्टार बेली अपने मंगेतर से ब्रेकअप कर चुकी हैंDING DONG pic.twitter.com/NCJhU3cBmz— Bayley (@itsBayleyWWE) February 26, 2021बेली के पूर्व बॉयफ्रेंड आरोन सोलो ने ट्विटर पर खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने और बेली ने अलग होने का फैसला किया है। अपने ब्रेकअप का कारण देते हुए आरोन ने कहा कि अलग-अलग फ्यूचर गोल होने की वजह से उन दोनों ने यह फैसला लिया है। रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डैव मैल्टजर ने खुलासा करते हुए कहा कि कैलीफोर्निया इंडीपेंडेंट सर्किट के दिनों से यानि ये दोनों करीब 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।ये भी पढ़ें: 5 विमेंस सुपरस्टार्स जो आने वाले समय में WWE SmackDown का हिस्सा बन सकती हैंpic.twitter.com/EjQcHRHNJ1— Aaron Solow (@aaronsolow) February 20, 2021वर्तमान समय में बेली WWE में बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं और उन्होंने अपने छोटे से करियर में ही कंपनी में काफी कुछ हासिल कर लिया है। वहीं, आरोन सोलो वर्तमान समय में AEW डार्क का अहम हिस्सा हैं। आपको बता दें, आरोन सोलो से ब्रेकअप करने के बाद अभी तक बेली ने इस चीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा नहीं की है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।