Vince McMahon ने वापसी कर WWE को बेचा, इस देश ने धाक जमाकर दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी को खरीदा?

Pankaj
WWE फैंस को लगा बहुत बड़ा झटका
WWE फैंस को लगा बहुत बड़ा झटका

Vince McMahon: WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया। अब अफवाहें सामने आ रही है कि WWE को बेच दिया गया है। ये खबर सुनकर जरूर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे।

Ad

WWE दिग्गज Vince McMahon को मिला नया पद

पिछले साल जुलाई में WWE से विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट ले लिया था। इससे पहले उनके ऊपर कुछ गंभीर आरोप लगे थे। विंस के जाने के बाद ट्रिपल एच, निक खान और स्टैफनी मैकमैहन के ऊपर पूरी जिम्मेदारी आ गई थी। अब कुछ दिन पहले विंस ने अचानक कंपनी में वापसी कर ली। प्रेस रिलीज में कहा गया कि अब निक खान कंपनी के सोल CEO होंगे। वहीं विंस एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर तैनात हो गए।

Bodyslam.net की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार किंगडम ऑफ सऊदी अरबिया ने WWE को खरीद लिया है। यानी की ये कंपनी अब प्राइवेट हो गई है। हालांकि अभी तक ये बात पूरी तरह कंफर्म नहीं हुई है। जब तक WWE द्वारा कोई ऐलान नहीं किया जाएगा तब तक ये बात अफवाह के तौर पर ही मानी जाएगी।

Ad
Ad

साल 2023 की शुरूआत में ही WWE में बहुत उथल-पुथल मच गई। स्टैफनी मैकमैहन द्वारा इस्तीफा देने के बाद तो चीजें और भी गंभीर हो गई। हालांकि अच्छी बात है कि ट्रिपल एच अभी भी अपनी पोजिशन पर मौजूद है। वैसे अभी तक सबकुछ सही चल रहा था। विंस की वापसी के बाद ही चीजें खराब हो रही है। इस बात से फैंस भी खुश नहीं होंगे।

आने वाले कुछ दिनों में इसे लेकर जरूर बड़ा अपडेट सामने आएगा। फिलहाल चीजें कंपनी के अनुकूल नहीं चल रही है। अगर WWE किसी और के हाथ में चली गई तो फिर सुपरस्टार्स भी नाराज होंगे। कुछ सुपरस्टार्स ने तो अभी से कंपनी छोड़ने का प्लान बना लिया होगा। स्टैफनी मैकमैहन ने भी इस्तीफा क्यों दिया ये किसी को नहीं पता है। इस बारे में कुछ दिन बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। आने वाले कुछ दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications