करोड़ों के शेयर बेचने के बाद विंस मैकमैहन के WWE में रोल को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट 

Enter caption

WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन इस समय प्रो-रैसलिंग के बॉस के रूप में जाने जाते हैं। उनकी देखरेख में ही आज ही WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो-रैसलिंग कंपनी भी है।वो इस समय कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर होल्डर हैं। ऐसे में अब उनके शेयर बेच देने के बाद उनके रोल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

विंस मैकमैहन ने 2001 में WCW को खरीद लिया था। इसके बाद उन्होंने NFL को टक्कर देने के लिए XFL की शुरुआत की थी। इस दौरान उनका ये वेंचर कुछ ख़ास सफल नहीं हुआ था। जिस वजह से कंपनी को काफी ज्यादा नुकसान हुआ था।जिसके बाद उन्हें इस वेंचर को बंद करना पड़ा था। हालांकि विंस एक बार फिर से अपने इस सपने को पूरा करना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने एक बार फिर से इस वेंचर पर काम करने का विचार बना लिया हैं।

2017 के अंत उन्होंने WWE के स्टॉक से काफी ज्यादा शेयर बेचे थे। जिसके बाद अल्फा एंटरटेनमेंट ने जनवरी 2018 में एक बार फिर से XFL की वापसी की घोषणा की थी। उम्मीद का जा रही है कि 2020 में XFL एक बार फिर से वापसी करेगा। ऐसे में विंस एक बार फिर से अपने सपने को पूरा करना चाहेंगे। इस दौरान उनको WWE के लिए काफी कम समय मिलेगा। इस दौरान ट्रिपल एच और उनकी बेटी उनकी कंपनी संभालती हुई नज़र आ सकती है। ऐसे में कंपनी से जाने के बाद भी उनकी भूमिका को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

ब्रैंडन हॉवर्ड थर्स्टन ने अपने ट्विटर पर ट्वीट किया था कि,"विंस ने अपने WWE स्टॉक से 3 मिलियन से अधिक शेयरों की बिक्री की है, जिसका मूल्य लगभग 270 मिलियन डॉलर था। इस बिक्री मुख्य उद्देश अल्फा एंटरटेनमेंट XFL को फंड देना था। इस बिक्री के बाद भी विंस के पास अभी भी कंपनी का 36.8% शेयर और 80.1% वोटिंग पॉवर है। ऐसे में वो भी कंपनी के बॉस के रूप में ही नज़र आएँगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications