WWE अफवाह : केनी ओमेगा को साइन करना चाहता है WWE

WWE ने वर्ष 2016 की शुरुआत जापान के चार शीर्ष प्रतिभावान प्रतिभाओं- एजे स्टाइल्स, शिन्सुके नाकामुरा, ल्युक गेलोस और कार्ल एंडरसन को साइन करके की। और ऐसा लगता है कि WWE प्रतिभाओं को ईस्ट के दूर इलाके से भी जोड़ना चाहता हैं। WWE के अधिकारी पूर्व आईडब्लूजीपी इंटरकांटिनेंटल चैंपियन केनी ओमेगा से करार करने की तेजी से कोशिश कर रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में खुलासा हुआ था कि WWE ने केनी ओमेगा को साइन करने की तेजी से कोशिश की, लेकिन जापान के स्टार ने तीन बार इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमेगा ने कहा कि वह तभी WWE के साथ तभी करार करेंगे जब उनके साथी द इलीट और बुलेट क्लब मेंबर्स और द यंग बक्स भी उनके साथ इससे जुड़ेंगे। इसका साफ़ मतलब है कि ओमेगा ने WWE के लिए साइन करने से मना कर दिया है, अगर वह द यंग बक्स को साइन नहीं कर लेते। डेली रेसलिंग न्यूज़ के मुताबिक, WWE अधिकारियों को भरोसा है कि वह 2017 तक ओमेगा से अनुबंध कर लेंगे और जापान के नए अधिकारी इस परिस्थिति को लेकर चिंतित हैं। ओमेगा को जापान का नया गैजिन स्टार माना जा रहा है और उन्हें खोने से प्रचार में काफी गिरावट आ सकती है। रोचक बात यह है कि यंग बक्स का अनुबंध 2017 के किसी महीने में खत्म हो रहा है जो एनजेपीडब्लू अधिकारियों के सामने एक और चिंता का विषय है। एनजेपीडब्लू की नीती अपने रेसलरों के अनुबंध के साथ काफी सख्त है। अनुबंध के अंतर्गत रेसलरों को किसी भी प्रकार के प्रचार की बात करने की इजाजत नहीं है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications