WWE के पूर्व सुपरस्टार रुसेव को कोविड-19 के कराण आई कंपनी में मंदी के चलते रिलीज कर दिया गया था। रुसेव ने हाल ही में बताया कि जब वो WWE का हिस्सा थे तब उन्होंने क्यों एक तरह से अंडरटेकर और ट्रिपल एच से दूसरी बनाई हुई थी।ये भी पढ़ें-''मैं WWE में ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती नहीं करना चाहता था, मेरे शब्दों को गलत लिया गया''रुसेव ने अब ये भी बताया कि रेसलिंग से उनका मन भर चुका है और वो अपने ट्विटर अकाउंट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनको एक दिन के लिए लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बैन कर दिया गया था लेकिन अब गाड़ी पटरी पर लौट आई है। रुसेव अब नई नई स्टोरी पोस्ट करते रहते हैं।Hi, Miro here. Also known as Handsome Miro. I have launched my own YouTube channel!Subscribe Now: https://t.co/6Rw11OTLOx pic.twitter.com/Fsq9uUbdpJ— Miro (@ToBeMiro) May 25, 2020WWE में बैकस्टेज अंडरटेकर और ट्रिपल एच से नहीं मिलते थे रुसेवरुसेव ने अब ट्विच शो में अपने WWE के अनुभव के बारे में बात की। इस दौरान रुसेव ने फैंस के कुछ फैंस के सवालों का जवाब दिया। रुसेव अपने इस सैगमेंट में अंडरटेकर और ट्रिपल एच के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात की। रुसेव ने बताया कि वो अंडरटेकर से काफी डरते थे। मैं उनसे डरता था, उन्होंने कभी मेरे साथ गलत नहीं किया था। वो काफी अच्छे इंसान हैं। मैंने उनके साथ काम किया। मैं आज भी डरता हूं। मैंने उनको देखकर बड़ा हुआ हूं, ये लोग मेरे हीरो हैं।इसके अलावा रुसेव ने बताया कि जब मैंने काफी सारे लोगों के सामने अंडरटेकर के साथ परफॉर्म किया तो कैसा लगा। साथ ही ये भी कहा कि जब मैंने कुछ लोगों को कहा कि वो अंडरटेकर के खिलाफ काम करेंगे तो उन्हें यकीन नहीं हुआ।जब मैंने लोगों को कहा कि अंडरटेकर के साथ काम कर रहा हूं तब कुछ लोगों को यकीन नहीं हुआ। मैंने लगभग 65000 लोगों के सामने काम किया फिर भी यकीन नहीं हुआWe're celebrating my un-ban on Twitch, Attitude Era style. Come join in 15 minutes at 7:30 PSThttps://t.co/ZDl8P9IMME pic.twitter.com/reCQl4I0MN— Miro (@ToBeMiro) August 1, 2020रुसेव और अंडरटेकर ने WWE ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल के दौरान एक साथ काम किया था। इसके अलावा पूर्व यूएस चैंपियन रुसेव ने ट्रिपल एच को लेकर भी कुछ बातें बोली। जब ट्रिपल एच बैकस्टेज होते थे लेकिन मैं अपनी दूरी बनाकर रखता था। ये लोग बहुत बड़े हैं। इनकी बराबरी मैं नहीं कर सकता हूंरुसेव ही नहीं काफी सारे सुपरस्टार्स बोल चुके हैं कि WWE में अंडरटेकर और ट्रिपल एच ने उनके करियर में कितनी मदद की है। खैर, फैंस को उम्मीद है कि एक ना एक दिन रुसेव को फिर से WWE में देखा जाएगा। ये भी पढ़ें-कुछ महीनों बाद WWE में हो सकती है कई सुपरस्टार्स की अदला-बदली