Sanga: WWE में इस समय कई बड़े भारतीय सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं, जिनमें से कुछ मेन रोस्टर में आ चुके हैं और कई प्रतिभाशाली रेसलर्स NXT में रहकर अपनी स्किल्स को बेहतर करने पर जोर दे रहे हैं। आपको बता दे कि इन दिनों भारतीय एथलीट्स ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने देश का परचम लहराया हुआ है।खेलों के आठवें दिन भारतीय पहलवानों ने दिखाया था कि यहां के विश्व स्तरीय स्किल्स वाले रेसलर्स को हराना कोई आसान काम नहीं है। बजरंग पूनिया से लेकर साक्षी मलिक समेत कई अन्य पहलवानों ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है।अब NXT में काम कर रहे भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ़ सांगा ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने पर भारतीय एथलीट्स को बधाई देने के लिए ट्वीट किया और लिखा,"बधाई हो मेरे स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों को। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया। पूरे देश को आप पर गर्व है।"Saurav Gurjar@Sanga_WWEबधाई हो मेरे स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानो को #BajrangPunia #SakshiMalik #DeepakPunia पूरे देश को आप पर गर्व है। जय हिंद #CWG2022#CommonwealthGames2022 #Wrestling28720बधाई हो मेरे स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानो को #BajrangPunia #SakshiMalik #DeepakPunia पूरे देश को आप पर गर्व है।🙏 जय हिंद🇮🇳 #CWG2022#CommonwealthGames2022 #Wrestling https://t.co/RytUZT8pwdआपको बता दें कि सांगा खुद किकबॉक्सिंग के खेल में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। वहीं 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक के प्रदर्शन की बात करें तो भारत कुल 26 पदक जीत चुका है, जिनमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।WWE NXT में विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं सांगाJohnny Boy@JohnnyKoshiPotential main roster Main Eventers/Big Belt champs coming from NXT• Solo Sikoa• Xyon Quinn• Bron Breakker• Sanga• Duke Hudson• Grayson Waller• Santos Escobar• Gable Stevenson • Giovanni Vinci• Julius Creed5Potential main roster Main Eventers/Big Belt champs coming from NXT• Solo Sikoa• Xyon Quinn• Bron Breakker• Sanga• Duke Hudson• Grayson Waller• Santos Escobar• Gable Stevenson • Giovanni Vinci• Julius Creedसांगा साल 2018 से WWE से जुड़े हुए हैं और पिछले 4 सालों में उन्होंने एक लंबे, तगड़े और खतरनाक रेसलर के तौर पर काफी नाम कमाया है। वहीं साल 2020 में मार्च महीने से वो NXT में परफॉर्म कर रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि इस समय वो जबरदस्त विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।इस साल मई के बाद उन्हें NXT में एक भी सिंगल्स मुकाबले में हार नहीं मिली है। इस दौरान उन्होंने ड्यूक हड्सन और वेस ली जैसे नामी सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत मिली हैं। उम्मीद है कि सांगा का ये शानदार प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा और इसी के दम पर वो जल्द ही मेन रोस्टर में जगह बना सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।