इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ में सैथ रॉलिंस वापसी करेंगे और WWE यूनिवर्स से अपनी चोट के बारे में बात भी करेंगे। 30 जनवरी को हुई रॉ में अपना घुटना दोबारा चोटिल कराने के बाद हो सकता है रॉलिंस एक बार फिर साल के सबसे बड़े मेगा इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
रॉलिंस दो बार के WWE चैम्पियन है और साथ में ही वो टैग टीम चैम्पियन रहे है। रॉयल रंबल के बाद हुई रॉ में समाओ जो ने रॉलिंस के ऊपर हमला किया था और जब जो उन्हें कोकिना क्लच दे रहे थे, तो तभी रॉलिंस चोटिल हो गए थे। आर्किटेक्ट ने ट्वीट के जरिए इस हफ्ते की रॉ के बारे में बताया।
हालांकि WWE ने प्रीव्यू के जरिए इस बात की जानकारी दी कि रॉलिंस इस साल भी रैसलमेनिया का हिस्सा नहीं ले पाएंगे। WWE ने लिखा, "रॉलिंस की मौजूदा हालात को देखते हुए उनका इस साल भी रैसलमेनिया में हिस्सा लेना मुश्किल ही नज़र आ रहा है। जिसका मतलब की वो लगातार दूसरे साल इतने बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। हो सकता है इस हफ्ते रॉलिंस इस बात का एलान भी कर दें। इसके अलावा वो हंटर और समाओ जो को भी चेतावनी दें सकते हैं।" 30 जनवरी को हुई रॉ से पहले रॉलिंस का सामना फास्टलेन पीपीवी में सामाओ जो के साथ होना था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो फास्टलेन पीपीवी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। रॉलिंस का इस हफ्ते रॉ में आने से स्थिति और साफ हो सकती है। इंजरी की वजह से वो दो इवेंट को मिस कर सकते है, लेकिन क्रिएटिव टीम ने पूर्व चैम्पियन के लिए कुछ न कुछ तो सोचा ही होगा। Published 27 Feb 2017, 11:13 ISTWe've got a lot to discuss. https://t.co/xzJAdBYsSW
— Seth Rollins (@WWERollins) 21 February 2017