Triple H की सत्ता में 46 साल के पूर्व चैंपियन की SmackDown में जल्द होगी धमाकेदार वापसी, WWE ने बनाया तगड़ा प्लान?

Pankaj
WWE सुपरस्टार की वापसी को लेकर बड़ी जानकारी
WWE सुपरस्टार की वापसी को लेकर बड़ी जानकारी

Bobby Roode: WWE सुपरस्टार बॉबी रूड (Bobby Roode) की जल्द ही अब वापसी होगी। WWE ने इस बात के संकेत दे दिए है। स्मैकडाउन (SmackDown) में उनकी वापसी हो सकती है। कई महीनों से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 में भी उनका धमाल देखने को मिल सकता है। अब उनकी वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

Ad

सितंबर में बॉबी की सर्जरी हुई थी। अब वो बहुत ही तेजी से रिकवर कर रहे हैं। अंतिम बार ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो अपने पार्टनर डॉल्फ जिगलर के साथ नज़र आए थे। ओमोस और MVP के साथ उनका सैगमेंट हुआ था।

WWE सुपरस्टार बॉबी रूड को लेकर बड़ी खबर

FIFA World Cup 2022 को लेकर WWE ने हाल ही में फोटोशूट किया था। कुछ सुपरस्टार्स ने अपने देश को सपोर्ट करने के लिए ये फोटोशूट कराया। रूड इस समय अपनी कंट्री कनाडा का सपोर्ट कर रहे हैं। एक बात यहां पर नोटिस हुई कि रूड के बैकग्राउंड में SmackDown का बैकस्टेज नज़र आ रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है। PWInsider ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बॉबी को लेकर जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार ब्लू ब्रांड में उनकी एंट्री के बारे में बात की गई थी।

Ad

आपको बता दें WWE दिग्गज ट्रिपल एच के फेवरेट रेसलर बॉबी रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि रूड अब फिट हो गए है और वो इस समय ब्लू ब्रांड के बैकस्टेज में मौजूद है। बस वो रिंग में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। WWE ने उनके लिए जरूर कोई बड़ा प्लान बनाया होगा। उम्मीद है कि वो जल्द ही किसी बड़ी राइवलरी का हिस्सा बनेंगे।

ट्रिपल एच ने जब से WWE की जिम्मेदारी संभाली है तब से सुपरस्टार्स की बुकिंग शानदार अंदाज में हो रही है। रूड वापसी के बाद डॉल्फ जिगलर के साथ टैग टीम में काम कर सकते हैं। ये दोनों द उसोज़ को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications