WWE ने स्वर्गीय एडी गुरेरो को लेकर किया बड़ा एलान

Enter caption

स्मैकडाउन का 1000वां एपिसोड नजदीक आ रहा है। WWE उन रैसलरों को जरूर याद करेगी जिन्होंने स्मैकडाउन को अपनी सेवाएं दी और शो में आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दिया। एडी गुरेरो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका WWE में किया गया काम फैंस को सालों तक याद रहेगा।

Ad

WWE ने एलान किया है कि इस रविवार यूट्यूब पेज पर एडी गुरेरो की डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ की जाएगी। WWE ने एडी गुरेरो की डॉक्यूमेंट्री को लेकर अपने आर्टिकल में लिखा, "एडी WWE इतिहास के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने स्मैकडाउन लाइव में बहुत बड़ा रोल अदा किया। डॉक्यूमेंट्री में जॉन सीना, बतिस्ता, कर्ट एंगल, जेबीएल, पॉल हेमन, साशा बैंक्स, एडन इंग्लिश और विकी गुरेरो के इंटरव्यू होंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एडी गुरेरो 2002 के ब्रैंड स्पलिट के बाद कैसे जबरदस्त परफॉर्मर और दूसरे रैसलरों के लिए लॉकर रूम के लीडर बने।"

13 नवंबर 2005 को एडी गुरेरो का मात्र 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका कैचफ्रेज़ (सिग्नेचर लाइन) "I Lie! I Cheat! I Steal!" आज भी फैंस के बीच फेमस है। एडी ने अपना शुरुआती करियर मैक्सिको के कई रैसलिंग प्रमोशन में बिताया। उसके बाद वो ECW में चले गए हैं, जहां उन्होंने कई सारी चैंपियनशिप अपने नाम की।

ECW से उन्होंने WCW का रुख किया और वहां एडी यूएस चैंपियन और क्रूजरवेट चैंपियन बने। WCW के दौरान मेन इवेंट में नहीं पहुंच पाने की वजह से उन्होंने 2000 में कंपनी को अलविदा कह दिया। एडी गुरेरो अपने साथी क्रिस बैन्वा, डीन मलैंको और पैरी सैटर्न के साथ WWE में आए गए।

नशे की लत की वजह से WWE ने साल 2001 में एडी गुरेरो को कंपनी से निकाल दिया और फिर 2002 में हायर कर लिया। 2002 के ब्रैंड स्पलिट के बाद एडी स्मैकडाउन का एक बड़ा चेहरा बन गए। मेन इवेंट सुपरस्टार बनते हुए एडी ने साल 2004 में WWE चैंपियनशिप जीती।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications