7 कारण जो साशा बैंक्स को नए युग की ट्रिश स्ट्रेटस बनाते हैं

WWE में नए युग का जन्म हुआ और इसलिए नए चैंपियन भी बने। अगर आप ध्यान नहीं दे पाए हो तो बता दें कि मंडे नाईट में दूसरी महिला WWE महिला चैंपियन का खिताब जीत चुकी हैं। वह महिला साशा बैंक्स है और WWE ने इस तरफ सही कदम उठाया है। एक साल से पहले जब साशा से डेब्यू किया था, तभी से फैन्स उनकी काफी हौसलाअफजाई करते थे और महिला चैंपियन ने डिवास रेवोल्युशन एंगल की शुरुआत कराई। रेवोल्युशन से साशा बैंक्स ने लगातार लोकप्रियता हासिल की है, इस दौरान उन्होंने रस्ते में आई कई रुकावटों को पार किया। बैंक्स एक सुपरस्टार है और इस समय उनके रहन-सहन व पर्सनालिटी के सामने कोई नहीं टिकता। WWE यह बात जानता है और फैन्स भी यह बात जानते हैं। कंपनी ने आखिरकार बात मानी और बैंक्स को महिला डिवीज़न का चेहरा चुना। यह सब तो उनके बारे में कहा ही जा रहा है और अब उनकी तुलना त्रिश स्ट्रेटस से होने लगी है। स्ट्रेटस अपने एटीत्युड युग के अंतिम समय में महिला डिवीज़न का चेहरा बनी थी और अपनी लय हासिल करने के बाद उनका निडर आक्रामक रवैया युग चला था। स्ट्रेटस की हिम्मत और इच्छाओं को अच्छी रकम मिली और फैन्स ने भी इसके लिए उनकी इज्जत की। दोनों ही महिलाएं सुन्दर, स्मार्ट और संतुलित है, लेकिन दिन मिलने पर आपको भी पीटने से नहीं छोड़ेंगी। दोनों के बीच तुलना ने अभी सिर्फ हवा पकड़ी है, लेकिन समय के साथ इसका बढ़ना तय है। स्ट्रेटस खुद भी बैंक्स से लड़ने की इच्छा जता चुकी हैं, जो उन्होंने कुछ सप्ताह पहले रिंग रस्ट रेडियो पर कहा था। जहां यह अपने आप में ड्रीम मैच होगा, वहीं रेसलमेनिया भी है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसमें जॉन सीना vs द रॉक का मैच हो सकता है, मेरे शब्द ध्यान रखिएगा, अगर ऐसा होता है तो... चलिए दोनों महिलाओं की समानताओं के बारे में बात करते हैं, शुरू करें? 7) महिलाओं से फैन्स का जुड़ाव stratus2 स्ट्रेटस की तुलना में बैंक्स ने ज्यादा स्टोरीज तो नहीं बनाई, लेकिन सच्चाई यह है कि फैन्स विशेषकर छोटी लड़कियां इन दोनों से काफी जुड़ाव महसूस करती हैं। स्ट्रेटस कई रोमांस और विवादों के साएं से घिरी रही, लेकिन मौका मिलते ही इंटरव्यू के द्वारा द बॉस अपने चरित्र को समझाने में कभी भी नहीं हिचकिचाई। हालांकि, फैन्स बैंक्स से खुद को जुड़ा हुआ उनकी पर्सनालिटी के कारण महसूस करते हैं। बैंक्स का विश्वास, उनका पहनावा, बर्ताव और प्रतिभा अपने आप सब बता देता है बिलकुल स्ट्रेटस के समान। हर महिला स्ट्रेटस जैसा बनना चाहती है और यही हाल बैंक्स का भी है। फैन्स को विश्वास रखने वाली महिला से प्यार है और कौन जानता है कि वह पुरुषों के विश्व में स्टैंड करें। 6) बिज़नेस के लिए उनकी फीलिंग्स हार्दिक और वास्तविक है stratus banks3 जब स्ट्रेटस ने 2002 में मौली होली से अनफॉरगिवन में WWE महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता था, तो वह काफी भावुक हो गई थी। उन्होंने उस पल का अपना प्यार और बिज़नेस के प्रति काफी खुशी जाहिर की थी। बैंक्स के लिए भी यही बात कह सकते हैं जो बेली और बीते सोमवार को रॉ में अपने मैच के बाद काफी भावुक हो गई थीं। बैंक्स ने कई इंटरव्यूज में कहा है कि वह प्रो रेसलिंग से कितना प्यार करती हैं और उन्होंने अपने संघर्षों का हवाला देते हुए शीर्ष पर पहुंचने के अपने सपने की यात्रा को भी कई बार बताया है। इन दोनों महिलाओं का यह पहलू फैन्स को बहुत रास आता है। WWE में कई ऐसी प्रतिभाएं भी आ चुकी हैं जो मशहूर होकर दूसरी फ़ील्ड्स में चली गई। यह देखने में बहुत रोचक लगता है कि महिलाएं जो महिला रेसलिंग के खेल को बदलना चाहती हैं, यह दोनों वहीं कर रही हैं। 5) अनोखे मूव्स stratus4 सिग्नेचर मूव्स सुपरस्टार बनाते हैं, बिलकुल वैसे ही जैसे वह अपनी सुन्दरता और म्यूजिक एंट्री के कारण मशहूर होती हैं। फैन्स जानते हैं कि स्ट्रेटस से उन्हें द मैट्रिक्स देखने को मिलेगा जबकि बैंक्स अपनी विरोधी को दोनों पैरों के बीच फंसाकर उलझा देती हैं। उनके बाद उनके फिनिशर्स को नाम भी दिए गए। स्ट्रेटस को स्ट्रेटसफेकशन और बैंक को इज्जत के साथ बैंक स्टेटमेंट का नाम मिला। इसके साथ ही दोनों महिलाओं में अपने इर्दगिर्द की परिस्थितियों से संतुलन बैठाने की क्षमता है और वह जिसके भी साथ काम करती हैं उसके साथ फ्लेक्सिबल हो जाती हैं। 4) सिर और कंधे बाकी शरीर के भागों से ऊपर stratus banks5 एनएक्सटी को गिनकर बैंक्स के WWE करियर का चौथा साल है, और उनका रिज्यूम काफी प्रभावी है। न सिर्फ वह खूबसूरत दिखती हैं बल्कि उनके खुद को प्रेजेंट करने के तरीके ने ही उन्हें सुपरस्टार बनाया है। स्ट्रेटस भी ऐसी ही थीं। इंटरजेंडर टैग टीम मैच और हार्डकोर मैच स्ट्रेटस के लिए सिर्फ शुरुआत भर थी। दोनों ही महिलाएं काफी फैशनेबल हैं और हमेशा ही अपने खेल में शीर्ष पर रहती हैं। इस ब्लॉग में अन्य कारण के साथ वह सभी तथ्य इन्हें अपने-अपने युग के सर्वश्रेष्ठ रेसलर बनाते हैं। 3) इनका बॉडीवर्क सब बयान कर देता है stratus banks6 बैंक्स और स्ट्रेटस की खासियत यह है कि उनके काम करने का अंदाज सारे पहलू बयान कर देता है। शुरुआत से ही दोनों महिलाओं ने प्रभावी मैच खेले और लोगो से दुश्मनी लेने का दोनों का इतिहास है। बैंक्स ने इंडिपेंडेंट सर्किट में शुरुआत की लेकिन वह महिला रेसलिंग में अपनी छवि बनाने के लिए बेक़रार थी। स्ट्रेटस का भले ही समान रास्ता न रहा हो, लेकिन उनके काम भी वही दृड़ता नजर आती थी। दोनों ही कुछ नया आजमाने में जरा भी हिचकिचाती नहीं और अपने शरीर को कष्ट देना सही समझती हैं। इसका नमूना है कि बैंक्स के हवाले से खबर आई थी कि मनी इन द बैंक में महिला सुपरस्टार्स के लिए वह लैडर मैच चाहती थी। 2) प्रमुख प्रतिद्वंदिता stratus7 आज की महिला सुपरस्टार्स महिला रेसलिंग में परिवर्तन लाने के लिए प्रोप्स का सहारा ले रही हैं। कई बार फैन्स ने स्ट्रेटस और लिटा के बीच ऐतिहासिक झगड़े देखे हैं, जो आज के समय में बैंक्स, चार्लोट और बेसी लिंच के बीच देखने को मिलते हैं। बैंक्स के बेली के साथ झगड़े उस दिशा में जाते दिख रहे हैं और अब तो कहानी के जैसे वह दिखने लगे हैं। स्ट्रेटस और लिटा बेस्ट फ्रेंड्स से सबसे बड़े दुश्मन बने और फिर दोस्त बने। स्ट्रेटस के जेज और मिकी जेम्स के साथ भी बड़े झगड़े हुए जो स्ट्रेटस के करियर की महान कहानियों में शुमार है। 1) इतिहास निर्माता stratus8 दोनों महिलाएं इतिहास निर्माता है और यह बड़ी बात है। स्ट्रेटस और लिटा 2004 रॉ मेन इवेंट की पहली महिलाएं थी, इसके बाद से अब तक यह उपलब्धि कभी दोहराई नहीं गई। मगर बैंक्स और कंपनी कुछ समय में ऐसा दोहराने की दहलीज पर हैं। स्ट्रेटस को सात बार WWE की महिला चैंपियन बनने का सम्मान हासिल है। उन्होंने मुलाह के 6 बार के रिकॉर्ड को तोड़ा था। बैंक्स का ब्रुकलिन के एनएक्सटी टेकओवर में बेली से मैच है, जो WWE में महिलाओं का सर्वश्रेष्ठ मैच था। और महिलाओं का एनएक्सटी टेकओवर मेन इवेंट में रीमैच भी हुआ। आयरन मैन मैच में पहली बार महिलाओं का 30 मिनट का मैच हुआ जो बहुत विशाल था। बैंक्स ने शुरुआत ही की है और शायद अगर वह इसी प्रकार चलती रही रही तो उपलब्धि हासिल करने के मामले में स्ट्रेटस को पीछे भी छोड़ सकती हैं। इस बीच हमें ड्रीम मैच का इंतजार है। क्योंकि ईमानदारी से कहा जाए तो यह इतिहास निर्माण वाला मुकाबला भी होगा।