WWE न्यूज: शेन मैकमैहन को दिए जा रहे पुश की असली वजह सामने आई

Now that's shocking!

रैसलवोट्स के अनुसार शेन मैकमैहन को दिए जा रहे पुश का कारण उन्हें भविष्य में WWE चैंपियन बनाने के लिए है।

Ad

शेन मैकमैहन को हाल ही के कुछ समय से उनके हील टर्न को काफी पुश मिल रहा है। उन्होंने हाल ही में सुपर शोडाउन में रोमन रेंस को हराया है। शेन मैकमैहन की ड्रू मैकइंटायर और इलायस के साथ जोड़ी काफी मजेदार नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें:- कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के 5 महान रैसलर्स

शेन मैकमैहन को दिया जा रहा यह पुश हाल ही के समय का नहीं क्योंकि यह पूर्व में WWE यूरोपियन चैम्पियन ,WWE हार्डकोर चैंपियन के साथ ही 2018 के WWE वर्ल्ड कप के विजेता भी रहे हैं। इसके साथ ही वह स्मैकडाउन लाइव में कुछ समय तक मिज के साथ टैग टीम चैंपियन भी रहे। लेकिन इन दोनों के बीच हुए झगड़े ने रैसलमेनिया 35 का मैच तैयार किया, जिसका बिल्ड अप बहुत बढ़िया था।

रैसलवोट्स ने की रिपोर्ट के अनुसार,"WWE के कुछ लोगों से बात की और पूछा कि उन्हें इतना पुश क्यों मिल रहा है तो किसी के पास कुछ जवाब नहीं था। लेकिन एक अंदरूनी स्रोत के अनुसार यह सब कोफी को हराकर WWE चैंपियन बनाने के लिए है या ऐसा ही कुछ हो सकता है"।

WRESTLE VOTES

पिछली बार विंस मैकमैहन खुद चैंपियन बने थे । और उन्होंने इस टाइटल को एक सप्ताह तक अपने पास रखा था। और उसके बाद वह अगले PPV में इसे हार गए थे।

Ad

रैसलवोट्स की बताई बात से सीधा पता चल रहा है की यह अफवाहें नहीं है क्योंकि शेन मैकमैहन को काफी समय से पुश मिल रहा है तांकि उन्हें WWE चैम्पियन बनाया जाए। फिलहाल स्मैकडाउन में शेन मैकमैहन अपने साथियों मैकइंटायर और इलायस के साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications