WWE ने द शील्ड को अब तक की नंबर वन टैग टीम बताया

द शील्ड का जलवा इस समय फैंस के बीच WWE में छाया हुआ है। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज तीनों टॉप के सुपरस्टार्स हैं। तीनों ने WWE में शील्ड के तौर पर डेब्यू किया था। शुरू से ही इन्होंने यहां पर अपना दबदबा कायम कर दिया था। 2014 में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एंब्रोज को धोखा दे दिया था। और शील्ड अलग हो गई थी। इसके बाद WWE में लगातार ये तीनों अलग-अलग स्टोरीलाइन पर काम करते रहे।इस बीच तीनों चैंपियन भी बने। तीनों का करियर अभी तक शानदार रहा। पिछले साल फिर से शील्ड का रीयूनियन किया गया। क्योंकि फैंस के बीच शील्ड काफी प्रसिद्ध है। लेकिन पिछले साल ये रियूनियन फेल हो गया। पहले कुछ दिन के लिए बीमारी के कारण रोमन रेंस बाहर हो गए थे। और इसके बाद डीन एंब्रोज इंजरी की वजह से 9 महीने के लिए बाहर हो गए। मजा तब आया जब समरस्लैम से पहले हुई रॉ में डीन एंब्रोज ने धमाकेदार वापसी कर सैथ रॉलिंस का साथ दिया। इस बार सभी को लगा था कि डीन एंब्रोज समरस्लैम में या उसके बाद जल्द ही विलन बन जाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। समरस्लैम के बाद हुई रॉ में रोमन रेंस का मुकाबला फिन बैलर के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ। मैच के अंत में स्ट्रोमैन मनी इऩ द बैंक कैश इन कराने आ गए। एक पल ऐसा लगा कि स्ट्रोमैन कैश इन कराकर चैंपियन बन जाएंगे। लेकिन फिर सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने आकर बचा लिया। तीनों ने स्ट्रोमैन को ट्रिपल पॉवरबॉम्ब दिया। एक बार फिर से शील्ड का अब रीयूनियन हो गया। शील्ड का जलवा कब तक देखने को मिलेगा इसका पता नहीं है लेकिन फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। WWE ने शील्ड को अब तक की नंबर वन टैग टीम बताया है। WWE ने अपनी लिस्ट जारी की है। जिसमें न्यू डे का नाम भी है।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications