R-Truth Released by WWE: WWE में पिछले कुछ सालों में कई सारे रेसलर्स को रिलीज किया गया है। इसमें कुछ चौंकाने वाले नाम भी मौजूद हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) को जब WWE ने दूसरी बार रिलीज कर दिया था, तो फैंस एकदम हैरानी में थे। कुछ ऐसा ही अब दोबारा हुआ है। एक फैन फेवरेट स्टार ने अपने रिलीज की जानकारी दी है और सभी प्रशंसकों को दिल छूने वाला मैसेज भेजा है।
आर-ट्रुथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। इसी बीच उन्होंने बताया कि WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया है। इसी बीच उन्होंने WWE और अपने फैंस को इस शानदार सफर के लिए धन्यवाद बोला। उन्होंने पोस्ट में भावुक संदेश देते हुए लिखा,
"मुझे आप सभी को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मुझे WWE से हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। मैं WWE को इस सफर के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। मैं मुख्य रूप से उन सभी लोगों को धन्यवाद करना चाहूंगा, जो मेरे साथ सफर में थे। इतने सालों में सभी द्वारा मिले प्यार, सपोर्ट और तारीफ के लिए धन्यवाद।"
आप नीचे आर-ट्रुथ की पोस्ट देख सकते हैं:
WWE Saturday Night's Main Event में आर-ट्रुथ ने लड़ा था बड़ा मैच
Saturday Night's Main Event का आयोजन लगभग एक हफ्ते पहले देखने को मिला था। इस शो में आर-ट्रुथ एक्शन में नजर आए थे। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन और अपने बचपन के हीरो जॉन सीना का सामना किया था। यह उनके लिए काफी बड़ा मोमेंट था। सीना बुरी राह पर चले गए और हील बन गए। यह बात सभी को पता है। आर-ट्रुथ उन्हें सही राह पर लाने के प्रयास में थे।
आर-ट्रुथ ने मैच में जॉन सीना के थीम सॉन्ग पर एंट्री की और उनकी तरह कपड़े भी पहने। मैच के दौरान ट्रुथ ने सीना की तरह मूव्स भी लगाए। हालांकि, अंत में सीनेशन लीडर ने चीटिंग की और 54 बार के पूर्व 24/7 चैंपियन को लो ब्लो देने के बाद एटीट्यूड एडजस्टमेंट लगाकर पिन करते हुए जीत अपने नाम कर ली। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यह आर-ट्रुथ का आखिरी मैच होगा। उन्होंने एकदम से फैंस को झटका दे दिया है।