WWE न्यूज़: WWE ने 5 नए रैसलरों को साइन किया

Enter caption

इस बात में किसी को भी कोई शक नहीं है कि WWE दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी है। WWE में सैकड़ों की संख्या में रैसलर और अधिकारी काम करते हैं। कंपनी की लगातार कोशिश होती है कि वो दुनिया के अलग-अलग देशों के सबसे अच्छे रैसलरों को साइन करे। इसी कड़ी में WWE ने यूरोप के 5 बेहतरीन रैसलरों को साइन किया है।

Ad

WWE की रॉ, स्मैकडाउन, NXT, NXT यूके के रूप में 4 ब्रांड हैं। कंपनी इन चारों ही ब्रांड को आगे बढ़ाने की कोशिश करती रहती है। WWE ने NXT यूके ब्रांड के लिए 5 यूरोपियन रैसलरों को साइन किया है। साइन किए जाने वाले रैसलरों के नाम इल्जा रूकोबर, के ली रे, जैज़ी गेबर्ट, ओलिवर सॉटर, जे मेलरोज़ है। ये सभी सुपरस्टार जल्द ही लंदन स्थित यूनाइटेड किंगडम परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग के लिए मौजूद रहेंगे।

Enter caption

आपको बता दें कि WWE ने जनवरी महीने में यूके में परफॉर्मेंस सेंटर का अनावरण किया था। इस परफॉर्मेंस सेंटर में यूरोप और यूके के चुने गए रैसलर ट्रेनिंग कर NXT UK ब्रांड का हिस्सा बनते हैं। WWE के पूरी दुनिया में अभी सिर्फ 2 ही परफॉर्मेंस सेंटर हैं, जिनमें से एक अमेरिका और दूसरा इंग्लैंड में है। WWE द्वारा जल्द ही मिडल ईस्ट, भारत और लेटिन अमेरिकी देश में परफॉर्मेंस सेंटर खोला जाएगा।

Ad

WWE NXT UK ब्रांड साल 2016 से एक्टिव है। फिलहाल NXT यूके चैंपियन पीट डन, विमेंस चैंपियन टोनी स्टॉर्म और टैग टीम चैंपियंस जेम्स ड्रेक और जैक गिब्सन हैं।

NXT ब्रांड ट्रिपल एच की वजह से फेमस हुई है। उनकी वजह से ही इसे स्टार्ट किया गया था और आज ये फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बन गई है। आने वाले दिनों में किसी और देश में भी NXT नया ब्रांड शुरु कर दे तो हैरानी नहीं होगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications