WWE न्यूज़: WWE ने साइन किए तीन नए रैसलर

Enter caption

जब भी WWE में नए रैसलर्स का आगमन होता है, यह WWE फैंस के लिए बेहद ही रोचक लम्हा होता है। यदि हम 2019 की ही बात करें तो काफी संख्या में NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में प्रमोट कर दिया गया है।

Ad

इसीलिए NXT को भी नए सुपरस्टार्स की जरुरत पड़ने वाली है, इसी कारण WWE ने तीन नए रैसलर्स को साइन किया है। इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं इन तीन रैसलर्स के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां।

रॉबर्ट स्ट्रॉस

robert strauss

हालाँकि कम ही WWE फैन्स इस नाम से वाकिफ़ होंगे, लेकिन आपको बता दें कि इम्पैक्ट रैसलिंग के जरिये इस 35 वर्षीय सुपरस्टार ने रैसलिंग की दुनिया पर धाक जमाई है।

Ad

स्ट्रॉस को रैसलिंग में अठारह वर्ष का अनुभव है। स्ट्रॉस ने अपने करियर में बीस से भी अधिक चैंपियनशिप अपने नाम की हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्ट्रॉस, WWE में भी अपनी धाक जमाने में अधिक समय नहीं लगायेंगे।


स्टोक्ली हैथवे

stokely hathaway

हालाँकि स्टोक्ली को एक मैनेजर की भूमिका में अधिक प्रसिद्धी पायी है, साथ ही साथ वो एक बेहतरीन रैसलर भी हैं। आमतौर पर उन्हें सूट पहने ही रिंग में देखा जाता है।

Ad

हालाँकि WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद उन्हें वॉल्टर के साथ मैच लड़ने का सुझाव दिया गया था, परन्तु स्टोक्ली ने इस मांग को सिरे से नकार दिया है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि स्टोक्ली हैथवे के पास रिंग में लड़ने की बेहतरीन स्किल्स हैं।


काल ब्लूम

cal bloom

इस सूची में काल ब्लूम एकमात्र बड़े रैसलर हैं। उनकी करीब साढ़े छः फुट की लम्बाई दर्शाती है कि वो अन्य दो रैसलर्स से कितने अलग हैं। काल ब्लूम, कॉलेज लेवल के फुटबॉल(भारतीय भाषा में रग्बी) प्लेयर रहे हैं।

Ad

हालाँकि यह 25 वर्षीय रैसलर, इस सूची में सबसे कम अनुभवी है। लेकिन ताकत की बात करें, तो काल ब्लूम अन्य दो रैसलर्स से कहीं आगे हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications