WWE के साथ फेमस Superstar ने साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, The Bloodline में हो सकते हैं शामिल, Roman Reigns की बढ़ेंगी मुश्किलें?

WWE का हिस्सा बनकर धमाल मचाएंगे हिकुलियो (Photos: WWE.com & Hikuleo Instagram)
WWE का हिस्सा बनकर धमाल मचाएंगे हिकुलियो? (Photos: WWE.com & Hikuleo Instagram)

Hikuleo Signs Contract WWE: जुलाई 2021 से WWE को अपने काम से डॉमिनेट कर रहे द ब्लडलाइन (The Bloodline) के ही परिवार से रिश्ता रखने वाले एक और मेंबर ने WWE के साथ साइन कर लिया है। इसका खुलासा हाल में ही एक रिपोर्ट में हुआ है। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इसी खानदान का हिस्सा हैं।

रोमन रेंस जब से WrestleMania XL के बाद से रिंग से दूर हुए हैं, तब से ही सोलो सिकोआ ने उनके ग्रुप द ब्लडलाइन की कमान अपने हाथ में कर ली है। इसका हिस्सा इस समय सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, टामा टोंगा और टोंगा लोआ हैं। इसी कड़ी में Fightful Select की रिपोर्ट के मुताबिक हिकुलियो ने भी WWE के साथ साइन कर लिया है।

उन्होंने NJPW के साथ जून महीने में अपना आखिरी मुकाबला लड़ा था। वह 9 जून 2024 को Dominion में अपने टैग टीम पार्टनर एल फैंटास्मो के साथ मिलकर एक फोर वे टोर्नेडो टैग टीम एलिमिनेशन विनर्स टेक ऑल मैच का हिस्सा थे, जिसमें वह हार गए थे। उनका कॉन्ट्रैक्ट भी तब ही खत्म हो गया था।

हिकुलियो ने WWE के साथ साइन करने से पहले TNA और AEW में अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। वह पिछले आठ सालों से NJPW के साथ थे और उन्होंने कंपनी के साथ पिछले साल री-साइन कर लिया था। उन्हें द डडली बॉयज ने अपने फ्लोरिडा वाले रेसलिंग स्कूल में ट्रेनिंग दी है और वह 2016 में ट्रेनिंग के लिए NJPW के डोजो का हिस्सा बने थे।

क्या WWE में हिकुलियो के नए नाम का हो चुका है खुलासा?

WWE ने हाल में "टाला टोंगा" नाम को ट्रेडमार्क करने की रिक्वेस्ट की थी। इस समय यह कंफर्म नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह ही हिकुलियो का WWE में नाम होगा। उनका असल जिंदगी में मिडल नेम टौला है, तो ऐसे में यह नाम उनसे जुड़ा हुआ लग रहा है। हिकुलियो WWE दिग्गज हाकू के बेटे हैं।

वह टामा टोंगा और टोंगा लोआ के भाई हैं, वहीं NJPW के बैड लक फेल के कजिन हैं। ऐसी संभावना है कि हिकुलियो आने वाले समय में SmackDown में अपने भाइयों और कजिन के साथ जुड़कर द ब्लडलाइन के मनोरंजन में चार चांद लगाएंगे। लगातार ब्लडलाइन में नए स्टार्स शामिल हो रहे हैं और हिकुलियो के जुड़ जाने से रोमन रेंस के लिए मुश्किलें वापसी पर और बढ़ सकती हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now