WWE ने 21 साल के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के साथ बड़ी डील साइन की, दिग्गज ने कहा- बचपन का सपना पूरा हो गया

WWE फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई
WWE फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई

WWE फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। WWE ने हैवीवेट फ्रीस्टाइल रेसलर गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) को साइन कर लिया है। इस बात की खबरें बहुत पहले से आ रही थी। खुद गेबल ने इच्छा जताई थी कि वो WWE के साथ काम करना चाहते हैं। 21 साल के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट स्टीवसन ने मल्टी-ईयर एग्रीमेंट WWE के साथ साइन किया है।

WWE ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को साइन किया

कई महीनों से स्टीवसन के WWE में आने को लेकर खबरें सामने आ रही थी। अब ये तय हो गया कि स्टीवसन WWE के साथ नजर आएंगे। सबसे बड़ी बात पिछले महीने ही गेबल स्टीवसन के भाई बॉबी स्टीवसन ने भी WWE के साथ डील साइन की है। अब दोनों साथ में परफॉर्मेस सेंटर में नजर आएंगे।

स्टीवसन ने WWE के साथ अनोखी डील साइन की है। WWE ने पहली बार नाम, इमेज और लाइकनेस के रूप में किसी को साइन किया है। स्टीवसन बचपन से ही WWE के फैन रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ये भी कहा था कि वो रोमन रेंस के साथ उनकी फैक्शन में काम करना चाहते हैं। स्टीवसन ने भी ट्विटर के जरिए खुशी जताई और कहा कि उनका बचपन का सपना पूरा हो गया।

WrestleMania 37 के बैकस्टेज में स्टीवसन पहली बार WWE में नजर आए थे। तभी लोग समझ गए थे की वो जल्द ही WWE में कदम रखेंगे। वैसे स्टीवसन कह चुके हैं कि उनके फेवरेट रेसलर कर्ट एंगल हैं और वो उनके नक्शे कदम पर ही चलेंगे।

पॉल हेमन भी कई बार स्टीवसन की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में स्टीवसन ने रोमन रेंस और पॉल हेमन के साथ तस्वीर भी पोस्ट की थी। स्टीवसन ने लिखा था कि ये उनके जीवन की सबसे बेस्ट पिक्चर है। अब परफॉर्मेस सेंटर में स्टीवसन नजर आएंगे और ये सभी के लिए खुशी की बात होगी। स्टीवसन खुद चाहेंगे कि वो जल्द से जल्द रिंग में एक्शन में नजर आएं। वैसे विंस मैकमैहन ने अनोखी डील साइन की है तो जल्द ही उन्हें मेन रोस्टर में भी लाया जा सकता है।