WWE SmackDown को Roman Reigns की वापसी से हुआ बड़ा फायदा, व्यूअरशिप के मामले में आया उछाल

Ujjaval
WWE SmackDown का हालिया एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का हालिया एपिसोड खास रहा

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुआ। 16 जून 2023 के इस एपिसोड का आयोजन लेक्सिंग्टन, केंटकी के सेंट्रल बैंक सेंटर में मौजूद रुप (Rupp) एरीना में हुआ था। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र आए थे। अब एपिसोड की रेटिंग्स सामने आई है और आपको बता दें की WWE को फायदा हुआ है।

Ad

Spoiler TV के अनुसार SmackDown के इस एपिसोड की रेटिंग्स में सुधार देखने को मिला है। आपको बता दें कि इस शो को औसतन 2.278 मिलियन लोगों ने देखा है। पिछले हफ्ते SmackDown को 2.226 मिलियन रेटिंग्स मिली थी। उस हिसाब से देखा जाए तो SmackDown की रेटिंग्स में बढ़ोतरी तो जरूर देखने को मिली है।

शो के पहले घंटे को 2.225 मिलियन लोगों ने देखा था। साथ ही दूसरे घंटे के शो की व्यूअरशिप बढ़कर 2.330 मिलियन हो गई। 18-49 के डेमोग्राफिक में भी सुधार आया है। आपको बता दें कि इस मामले में ब्लू ब्रांड को 0.6 मिलियन रेटिंग्स मिली। WWE में चल रही मौजूदा स्टोरीलाइंस ही व्यूअरशिप में सुधार का कारण है।

WWE SmackDown के एपिसोड में जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की शुरुआत गौंटलेट मैच से देखने को मिली थी। इस मैच में ब्रॉलिंग ब्रूट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, OC, Hit Row और LWO को एलिमिनेट कर दिया था। हालांकि, अंत में प्रिटी डेडली टीम ने उन्हें हराकर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ मैच पा लिया।

youtube-cover
Ad

इयो स्काई और ज़ेलिना वेगा के बीच सिंगल्स मैच हुआ था। यहां बेली की गलती के कारण स्काई को बड़ी हार मिली। शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर के बीच प्रोमो सैगमेंट फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आया। इसके अलावा रे मिस्टीरियो ने सैंटोस इस्कोबार को इंट्रोड्यूस किया। साथ सैंटोस ने एलए नाइट पर एक बड़ी जीत भी दर्ज की।

रोमन रेंस का सैगमेंट देखने को मिला। यहां जे उसो ने एंट्री की और जिमी उसो भी आए। अंत में जे ने रोमन को धोखा दिया। उसोज़ ने मिलकर यहां सोलो सिकोआ और रोमन रेंस को धराशाई किया।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications