WWE SmackDown में दो फ्यूड्स जो जारी रहने चाहिए और 2 फ्यूड्स जो शुरू होने चाहिए 

ऐज और रोमन रेंस का फ्यूड WrestleMania 37 के बाद भी जारी रह सकता है
ऐज और रोमन रेंस का फ्यूड WrestleMania 37 के बाद भी जारी रह सकता है

1- WWE SmackDown में जारी रहना चाहिए: अपोलो क्रूज vs बिग ई

Ad
डाबा काटो और अपोलो क्रूज
डाबा काटो और अपोलो क्रूज

WWE WrestleMania 37 में नाइजीरियन ड्रम फाइट मैच में बिग ई ने अपोलो क्रूज के खिलाफ मैच में अपना आईसी टाइटल डिफेंड किया था। यह काफी खतरनाक मैच था और इस मैच के दौरान रिंगसाइड पर मौजूद चीजों का हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया था। अंत में, बिग ई यह मैच जीतने के काफी करीब आ गए थे लेकिन डाबा काटो ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए बिग ई पर हमला करके क्रूज को नया चैंपियन बनने में मदद की।

Ad

देखा जाए तो इस मैच में क्रूज बेईमानी की वजह से चैंपियन बन पाए थे इसलिए इस हफ्ते SmackDown में बिग ई के साथ उनका फ्यूड जारी रहना चाहिए। हालांकि, डाबा काटो के क्रूज के साथ मौजूद होने की वजह ये बिग ई के लिए टाइटल वापस जीत पाना आसान नहीं होगा।

2- WWE SmackDown में सैथ रॉलिंस vs डेनियल ब्रायन का फ्यूड शुरू होना चाहिए

सैथ रॉलिंस vs डेनियल ब्रायन
सैथ रॉलिंस vs डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन के लिए WWE में पिछला कुछ समय काफी अच्छा रहा है और उन्हें तीन मौकों पर रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में लड़ने का मौका मिल चुका है। हालांकि, अब WWE उन्हें शायद ही रोमन रेंस के खिलाफ और मौके देना चाहेगी।

यही कारण है कि SmackDown में उनका फ्यूड सैथ रॉलिंस से कराना चाहिए। आपको बता दें, WrestleMania 37 में रॉलिंस को सिजेरो के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, वापसी के बाद से ही रॉलिंस अपने नए गिमिक में ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं, हालांकि, अगर डेनियल ब्रायन उनके खिलाफ फ्यूड में आते हैं तो रॉलिंस का यह नया गिमिक फैंस के सामने लोकप्रिय हो सकता है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications