WWE स्मैकडाउन: 21 सितम्बर 2016, 5 मुख्य बातें

177_SD_09202016rf_2025--ead49fca403159f85e7c4e70b7247122

कुछ हफ़्तों से डीन एम्ब्रोज़ को जो महसूस हो रहा था, वो उन्होंने कहा। दोस्तों! टीवी का सबसे अच्छा रैसलिंग शो है स्मैकडाउन। और ऐसा उस इंसान ने कहा है जिसने रिंग के बीचों-बीच जॉन सीना को साफ़ तौर पर हरा दिया। कमाल की बात है ये। स्मैकडाउन के टॉप स्टार्स ने अपना जलवा बिखेर दिया। कृपया टॉकिंग स्मैक शो की भी शुरुआत कीजिये। क्या शो है वो !! इस हफ्ते दो मैचों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, एम्ब्रोज़ बनाम सीना और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिये डॉल्फ ज़िगलर और द मिज़ के बीच मुकाबले की। इस रविवार को क्लैश ऑफ़ चैंपियंस है, लेकिन स्मैकडाउन ज्यादा मोमेंटम के साथ आगे बढ़ रही है। ये रही इस हफ्ते के शो की 5 मुख्य बातें: 1:डीन एम्ब्रोज़ ये तो सभी को मालूम है कि इंटरव्यू पर डीन एम्ब्रोज़ ने स्टोन कोल्ड के बारे में जो कहा था, उससे कई लोग उनसे खफा हैं। इसी वजह से कईयों को उनका चैंपियन बने रहना भी पसन्द नहीं आया। इसे समझने का सबसे सरल तरीका तब सामने आया जब सभी दर्शक एम्ब्रोज़ के विरुद्ध "सीना" की चैंट करने लगे। एम्ब्रोज़ ने पहले सीना को पिन किया आउट फिर अब तक के सबसे अच्छे अच्छे शो-टॉकिंग स्मैक पर अपना जादू बिखेर दिया। उन्होंने अपने आप को कंपनी का टॉप गाए बताते हुए अपने तारीफों के पुल बांधे और अपने आप को मेकैनिक बताया। चाहे प्रोमो हो, कॉन्ट्रैक्ट साईन करना, केज मैच या फिर कोई एक्सट्रीम मैच, हर जगह एम्ब्रोज़ कमाल करते हैं। उन्होंने सीना से सवाल किया कि अब क्या होगा जब उस गाए ने उन्हें पिन कर दिया है, जिसे वें अपनी बराबरी का नहीं समझते। उन्होंने ये भी कहा कि वें एजे स्टाइल्स की तरह चोर नहीं हैं, जो हाथों के ईशारे और कैचफ्रेज चुराएं। उन्होंने अंत में कहा कि स्मैकडाउन और टॉकिंग स्मैक टीवी पर रैसलिंग का सबसे अच्छा शो है। इसपर डेनियल ब्रायन ने उन्हें कहा "डैट्स आर गाए"। ये अच्छा था, ये बहुत अच्छा था। 2: पहली बार 021_SD_09202016ej_0730--5f5426ab76797f8b69be0382bfeac395 विमेंस डिवीज़न की माइक पर बात करनेवाली टॉप दो रैसलर्स ने शो की शुरुआत की। शो की शुरुआत कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से हुई और ये स्मैकडाउन लाईव की पहली साइनिंग थी। पहली बार नो मर्सी पर विमेंस टाइटल दांव पर लगी होगी। ब्लिस ने एक बार वापस ये साबित क्र दिखाया कि वें माइक पर विमेंस डिवीज़न में सबसे अच्छी क्यों है, जब उन्होंने चैंपियन के तौर पर अपनी सोच सबके सामने रखी। लिंच अच्छी दिख रही थी और अपने आप को फाइटर बता रही थी। वें किस्मत के भरोसे बैठनेवाली नहीं थी। ब्रायन ने साइनिंग के पहले इसे सिविल इंटरेक्शन रखने की अपनी इच्छा जताई थी। और ये ऐसा ही हुआ। ब्लिस यहाँ पर पूरी तरह ग़ुस्से में दिखी। उन्होंने लिंच पर पहले अपना कॉन्ट्रैक्ट फेंका और फिर टेबल फेंका। यहाँ पर हमें WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिये पहला फिउड मिला। 3: WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन 104_SD_09202016rf_1192--5a81f746493a432e31c074aff45e0ffe द मिज़ और डेनियल ब्रायन आख़िरकार एक करार पर सहमत हुए। मिज़ अभी भी स्मैकडाउन पर हैं और उनका सामना डॉल्फ ज़िगलर से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होगा। करार के नियम के अनुसार यहाँ पर मिज़ को अपना ख़िताब बचाना है। मैच शुरू हुआ। एक बार जीत के लिए मिज़ ने गलत राह चुनी और चैंपियन बने रहे। 4: हील्स 056_SD_09202016ej_1068--9f4e684e113cc0f67081a86e5984bb3e उसोज़ कमाल के हील हैं। वे दर्शकों को अपनी ओर अच्छे से आकर्षित कर लेते हैं। उनका ये रूप उनके करियर को काफी बूस्ट देगा। लम्बे समय तक बेबीफेस रहही जोड़ी का ये रूप हमे काफी पसंद आया। अमेरिकन अल्फा वापस आ चुकी थी और उसोज़ ने गैबल के साथ जो किया, वे उसका बदले लेने आएं थे। दोनों के बीच का मैच, टैग टीम चैंपिनशिप के लिए नंबर एक कंटेंडर निर्धारित करने के लिए था। दर्शकों को ये पसंद है। वहीँ रह्यनो और हीथ स्लेटर उनका सामना करने के लिए तैयार है। 5: 119_SD_09202016rf_1411--70d1a448e9e50976a23a9d52c4363115 समरस्लैम के बाद रैंडी ऑर्टन पहली बार रिंग में उतरें और उनका सामना हुआ एरिक रोवन से। वे पिनफॉल से जीते। मैच के बाद लाइट बंद हुई और सामने वायट आएं। उन्होंने बताया कि ऑर्टन इंसान है और मर जाएंगे, लेकिन वायट भगवान हैं और भगवान कभी नहीं मरते। इसके अलावा विमेंस डिवीज़न पर भी एक साथ कई फिउड हो रहे हैं। निक्की बेल्ला और कार्मेल्ला, नताल्या और नाओमी की बहस अब शांत है। कार्मेल्ला वापस निक्की बेल्ला से आगे निकल गयी और टैग टीम का मैच खत्म हुआ, जब बेल्ला और नाओमी डिसक्वालिफिकेशन से बाहर हो गयी। कार्मेल्ला बेल्ला को बैरिकेड पर मारती रही। दोनों जॉन सीना के 16 वें ख़िताब के लिए राह बना रही है। सीना की भी एम्ब्रोज़ के खिलाफ हार हुई। वो भी लाइव टीवी पर। 16 वां ख़िताब जीतने के पहले उन्हें कई मैच हारने पड़ सकती है। लेखक: रेशमा रामचंद्रन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications