जैसे-जैसे WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 पास आ रहा है वैसे-वैसे WWE का हर एक शो महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। साल के सबसे बड़े शो की दृष्टि से रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के हर एक एपिसोड को दिलचस्प बनाए रखने का WWE पर बहुत दबाव है।इस हफ्ते SmackDown की शुरुआत और अंत दोनों रोमन रेंस (Roman Reigns) ने किए। साथ ही बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने Wrestlemania 37 के लिए अपने प्रतिद्वंदी का चुनाव कर लिया है। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की नई दुश्मनी दिलचस्प मोड़ ले रही है, वहीं ओटिस (Otis) और अपोलो क्रूज़ (Apollo Crews) का हील टर्न भी सुर्खियों में बना हुआ है।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताईबिना कोई संदेह SmackDown का एपिसोड अच्छा रहा, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी शो में कुछ खामियां देखी गईं। इसलिए आइए डालते हैं एक नजर इस हफ्ते SmackDown में WWE द्वारा की गई कुछ सबसे अच्छी और बुरी बातों पर।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 26 फरवरी, 2021SmackDown में बियांका ब्लेयर ने अपने अपोनेंट को चुना- अच्छा.@BiancaBelairWWE makes her #WrestleMania decision RIGHT NOW on #SmackDown!#ESTofWWE 💋 pic.twitter.com/fcTJfUbnB9— WWE (@WWE) February 27, 2021मेंस Royal Rumble विजेता ऐज ने SmackDown के रोमन रेंस को अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चुना था। अब विमेंस Royal Rumble विजेता बियांका ब्लेयर ने भी अपनी अपोनेंट को SmackDown से ही चुना है। उन्हें Fastlane के बजाय ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ही अपना फैसला सुनाने के लिए कहा गया था।ब्लेयर द्वारा लिए गए फैसले में रेजिनल्ड ने भी अहम भूमिका निभाई, जो ब्लेयर को उकसाने में लगे थे कि वो साशा बैंक्स को नहीं हरा सकती। आखिरकार उन्होंने Wrestlemania के साइन की तरफ इशारा किया और तभी स्पष्ट हो चला कि दोनों के बीच साल के सबसे बड़े शो में मैच लड़ा जाएगा।IT'S ON.#SmackDown @WrestleMania @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/XPoldczcvX— WWE (@WWE) February 27, 2021दोनों Royal Rumble विजेताओं का SmackDown के चैंपियंस को चुनौती देना थोड़ा अजीब है लेकिन दिलचस्प है। दूसरी ओर देखना दिलचस्प होगा कि रेजिनल्ड किसी तरह कार्मेला को भी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में जगह दिला पाते हैं या नहीं।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 26 फरवरी, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।