इस हफ्ते हुए WWE स्मैकडाउन का एपिसोड काफी ज्यादा शानदार था। शो में कुछ मुकाबले पहले से ही बुक किए जा चुके थे, उन्होंने तो प्रभावित किया ही, लेकिन इसके साथ शो में काफी कुछ सरप्राइज भी देखने को मिला। शो की शुरुआत में ब्रे वायट नजर आए और उन्होंने इशारा किया कि द फीन्ड एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीतना चाहते हैं।इसके अलावा एजे स्टाइल्स और ग्रेन मेटालिक के बीच आईसी चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। बिग ई ने सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर काफी समय बाद कोई मैच लड़ा और उनका मुकाबला मिज के खिलाफ हुआ। लेसी इवांस और नेओमी की दुश्मनी जारी रहीं और दोनों सुपरस्टार्स के मुकाबला देखने को मिला।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 31 जुलाई 2020मेन इवेंट में बेली ने निकी क्रॉस के खिलाफ स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड किया। इस मैच के बाद द फीन्ड ने भी जबरदस्त वापसी की और पूर्व चैंपियन को अपना शिकार बनाया।आइए नजर डालते हैं WWE SmackDown के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर:#) ब्रे वायट ने फायर-फ्लाई फन हाउस शो के साथ शुरुआत की और कहा कि जबतक उन्हें जो चाहिए वो नहीं मिलता कोई भी सेफ नहीं है।👀 👀 👀#SmackDown @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/4ZvSuQT4h3— WWE (@WWE) August 1, 2020Hi, @WWEBrayWyatt!! 👋 👋 👋#SmackDown #FireflyFunHouse pic.twitter.com/oRwcVtpMk2— WWE (@WWE) August 1, 2020यह भी पढ़ें: WWE SmackDown के एपिसोड के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं