WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का मेन इवेंट मैच काफी धमाकेदार साबित हुआ। इस मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने फिन बैलर (Finn Balor) पर जीत दर्ज करते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। दोनों ही स्टार्स के मैच के लिए हर कोई उत्साहित था। कहा जा सकता है कि उन्होंने मिलकर इसे बेहतर बनने का प्रयास किया। मैच के पहले ही द उसोज़ ने मिलकर फिन बैलर पर बुरी तरह हमला कर दिया था। बाद में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने बैलर को बचाया और उसोज़ को बाहर किया। हालांकि, रोमन रेंस ने बैलर के चोटिल होने का फायदा उठाया। इसके बाद मैच शुरू हुआ और ज्यादातर मौकों पर रेंस का पलड़ा भारी रहा। हालांकि, बैलर ने भी कई मौकों पर कड़ी टक्कर दी। साथ ही दोनों दिग्गज रेसलर्स अपने मैच को चर्चा का विषय बनाने में पूरी तरह सफल भी हुए।What was that?#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @FinnBalor pic.twitter.com/gEspmvDUMt— WWE (@WWE) September 4, 2021इसके बावजूद अंत में रेंस ने पूर्व NXT चैंपियन पर अपना सबमिशन मूव लगाया और मैच में जीत दर्ज की। कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से WWE ने रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बनाए रखा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से रोमन रेंस ने SmackDown में फिन बैलर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।5- WWE SmackDown में टाइटल चेंज का अर्थ नहीं रहता#AndSTILL!#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/z2aMCDDfqf— WWE (@WWE) September 4, 2021रोमन रेंस ने बड़े-बड़े इवेंट्स में अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया है। ऐसे में SmackDown के किसी एपिसोड में अगर वो टाइटल हार जाते तो यह अजीब चीज़ रहती। फैंस भी शायद ही इस चीज़ से खुश होते क्योंकि रोमन रेंस का टाइटल रन धमाकेदार रहा है।इसी वजह से अगर इस ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत SmackDown के एक साधारण एपिसोड में होता तो यह निराशाजनक चीज़ रहती। कोई भी इस चीज़ से खुश नहीं होता। इसी वजह से WWE ने रोमन रेंस को SmackDown के एपिसोड में जीत दिलाई और उन्हें अपना यूनिवर्सल चैंपियन बनाए रखा। देखा जाए तो यह WWE का सबसे अच्छा निर्णय रहा है।