इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड अब समाप्त हो चुका है और यह SummerSlam से पहले SmackDown का आखिरी एपिसोड था। आपको बता दें, SummerSlam के शुरू होने में 24 घंटे से भी कम समय रह गया है और इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड के जरिए SummerSlam में होने जा रहे मैचों को आखिरी हाइप करने की कोशिश की गई। इस हफ्ते SmackDown के दौरान यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने इस पीपीवी से पहले बहुत बड़ा दावा कर दिया है।रोमन रेंस के अनुसार, अगर वह SummerSlam में जॉन सीना से मैच हार जाते हैं तो वह WWE छोड़ देंगे। इसके अलावा इस हफ्ते के शो के दौरान नटालिया लंबे समय बाद मैच लड़ती हुई दिखाई दीं। वहीं, ऐज ने इस हफ्ते के शो के दौरान सैथ रॉलिंस को ब्रड बाथ कराया। इसके अलावा भी इस हफ्ते के शो के दौरान काफी कुछ देखने को मिला। आइए ज्यादा देर न करते हुए इस हफ्ते WWE SmackDown से सामने आईं 5 बड़ी कहानियों पर एक नजर डालते हैं।5-WWE SmackDown में सैथ रॉलिंस को ब्रड बाथ मिला* THE BROOD THEME MUSIC PLAYS *🤯🤯🤯🤯#SmackDown @WWERollins @EdgeRatedR pic.twitter.com/ygB1wZGKLj— WWE (@WWE) August 21, 2021ऐज ने इस हफ्ते SmackDown के शो की शुरूआत की और इसके बाद उन्होंने रॉलिंस पर जमकर निशाना साधा। इसी दौरान ऐज ने रॉलिंस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रॉलिंस ने उन्हें ऐसी डार्क जगह भेज दिया है जहां से वापस आना मुश्किल है। इसके बाद शो में आगे चलकर सैथ रॉलिंस का भी प्रोमो देखने को मिला है। इस प्रोमो के दौरान सैथ ने कहा कि ऐज ने अभी से ही बहाना बनाना शुरू कर दिया है।"You already heard from @EdgeRatedR, now SHUT YOUR MOUTHS and listen to ME!" #SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/ehx8Dslp4z— WWE (@WWE) August 21, 2021इसके बाद एरीना में लगी लाईट बुझ गई और ऐज बिग स्क्रीन पर नजर आए। इसके बाद रिंग के ऊपर से सैथ रॉलिंस को ब्रड बाथ दे दिया गया और इस वजह से रॉलिंस के पूरे कपड़े खराब हो गए थे। इस सैगमेंट के दौरान ऐज अलग कैरेक्टर में नजर आए और देखा जाए तो ऐज के इस कैरेक्टर में आने की वजह रॉलिंस ही हैं। यह देखना रोचक होगा कि सैथ SummerSlam में ऐज के इस दूसरे कैरेक्टर का किस प्रकार सामना कर पाते हैं।