SmackDown: WWE SmackDown में इस हफ्ते बेली (Bayley) ने अपनी साथी इयो स्काई (Iyo Sky) के साथ मिलकर बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) पर जबरदस्त हमला कर दिया था। इस वजह से बियांका ब्लेयर को गंभीर चोट आई है और उनके लंबे समय के लिए एक्शन से दूर होने का खतरा बढ़ चुका है। बता दें, इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में बेली & इयो ने टैग टीम मैच में बियांका ब्लेयर & शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का सामना किया था।इस मैच में बियांका ब्लेयर ने बेली को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। हालांकि, ऐसा करना बियांका ब्लेयर को भारी पड़ गया। बता दें, मैच के बाद बैकस्टेज बेली & इयो स्काई ने बियांका ब्लेयर पर हमला करते हुए उनकी टांग पर स्टील चेयर से वार किया था। इस वजह से बियांका ब्लेयर दर्द से चीखने लगी थीं।बियांका ब्लेयर पर हुआ यह हमला इस बात का संकेत हो सकता है कि उन्हें कुछ वक्त के लिए टीवी से हटा दिया गया है। अगर ऐसा है तो यह देखना रोचक होगा कि बियांका ब्लेयर की अनुपस्थिति में WWE ब्लू ब्रांड के विमेंस डिवीजन को किस प्रकार हैंडल करने वाली है। इस बात पर भी निगाहें होंगी कि बियांका ब्लेयर इस हमले का बेली & टीम से बदला ले पाने में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।बियांका ब्लेयर WWE SmackDown में बॉबी लैश्ले के फैक्शन का बनेंगी हिस्सा? View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज बॉबी लैश्ले ने इस वक्त SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ फैक्शन तैयार कर लिया है। इस फैक्शन ने ब्लू ब्रांड में अपना दबदबा बनाना शुरू भी कर दिया है। बता दें, स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने कुछ हफ्ते पहले द ब्रॉलिंग ब्रूट्स vs द गुड ब्रदर्स मैच में दखल देकर इन दोनों टीम्स पर हमला कर दिया था। वहीं, इस हफ्ते SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने द गुड ब्रदर्स को टैग टीम मैच में हराया था।बता दें, स्ट्रीट प्रॉफिट्स के मोंटेज फोर्ड और बियांका ब्लेयर असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। यही कारण है कि सवाल खड़ा होता है कि क्या बियांका ब्लेयर भी अपने पति मोंटेज फोर्ड की तरह बॉबी लैश्ले के फैक्शन को जॉइन करने वाली हैं। चूंकि, यह हील फैक्शन है, इसलिए यह फैक्शन जॉइन करने के लिए WWE की सबसे बड़ी बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बियांका ब्लेयर को हील टर्न लेना होगा।