WWE SmackDown का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ। WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) में कुछ शानदार मैचों और सैगमेंट का आयोजन किया। इसी वजह से एपिसोड सबसे ज्यादा रोचक बन पाया। यह रॉयल रंबल (Royal Rumble) के पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड था और उनपर इस एपिसोड को अच्छा बनाने का दबाव था।देखा जाए तो SmackDown के इस एपिसोड द्वारा WWE ने एपिसोड को सही तरह से हाइप किया। शो की शुरुआत में बड़ा सरप्राइज देखने को मिला और मेन इवेंट सैगमेंट जबरदस्त था। इसी कारण कहा जा सकता है कि SmackDown का एपिसोड चर्चा का विषय रहा। इस एपिसोड की वजह से WWE को रेटिंग्स के मामले में फायदा मिल सकता है।WWE@WWEIs @WWERollins inside @WWERomanReigns' head?#SmackDown #RoyalRumble #UniversalTitle8:29 AM · Jan 29, 20221584297Is @WWERollins inside @WWERomanReigns' head?#SmackDown #RoyalRumble #UniversalTitle https://t.co/34T3GIMMWwSmackDown का एपिसोड धमाकेदार रहा है लेकिन हर एक एपिसोड की अच्छी बातों के साथ कुछ बुरी बातें भी होती हैं। उसी तरह SmackDown में कुछ जगहों पर WWE ने अपने फैंस को खुश किया वहीं कुछ मौकों पर प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown में अच्छी बात: जबरदस्त मेन इवेंट सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postमेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का सैगमेंट देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर जबरदस्त काम किया और सैगमेंट को अच्छा बनाया। सैथ रॉलिंस ने हमेशा की तरह रोमन की सफलता में अपना क्रेडिट लिया। सैथ ने बताया कि हमेशा उनका पलड़ा रेंस पर भारी रहा है। रॉलिंस ने यहां रोमन की बुरी तरह बेइज्जती की।रेंस थोड़ा भावुक भी हो गए थे। यूनिवर्सल चैंपियन ने सैथ पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। सैथ रॉलिंस का पलड़ा सैगमेंट के दौरान भारी रहा और यह काफी बड़ी चीज़ है। अमूमन WWE रोमन को कमजोर नहीं दिखता है। हालांकि, इस सैगमेंट में सैथ ने रोमन को भावुक कर दिया और उनकी बुरी तरह बेइज्जती की। इसी वजह से सैगमेंट रोचक बना।