2 अच्छी चीज़ें जो WWE SmackDown में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी शानदार रहा। इस शो द्वारा WWE ने समरस्लैम (SummerSlam 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया। एपिसोड में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स बुक किए गए थे।

SmackDown के एपिसोड में कई चीज़ें थी, जो फैंस को खूब पसंद आई। साथ ही कुछ मौकों पर सभी को थोड़ा निराश भी होना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: The Bloodline की स्टोरीलाइन

WWE SmackDown के एपिसोड में द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को बढ़िया तरह से आगे बढ़ाया गया। WWE ने शो की शुरुआत रोमन रेंस और जे उसो के सैगमेंट से की। दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। बाद में जे उसो और ग्रेसन वॉलर का बैकस्टेज सैगमेंट भी तगड़ा साबित हुआ।

मेन इवेंट में जे उसो और ग्रेसन वॉलर को आमने-सामने आने का मौका मिला। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से अच्छा रहा। जे उसो को जीत मिली और उन्होंने शानदार तरीके से मोमेंटम हासिल कर लिया है। मैच के बाद रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने जे की हालत खराब की। शो की शुरुआत और अंत दोनों ने फैंस का दिल जीता।

1- बुरी बात: विमेंस टैग टीम चैंपियंस की हार

सोन्या डेविल और चेल्सी ग्रीन ने एक हफ्ते पहले ही विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। दोनों ही रेसलर्स ने पिछले कुछ महीनों में प्रभावित किया है और इसी वजह से अब उन्हें चैंपियंस बनने का मौका मिला। हालांकि, जिस तरह से WWE ने डेविल और ग्रीन को SmackDown में बुक किया, वो निराशाजनक रहा।

चैंपियन होने के बावजूद दोनों ही रेसलर्स को हार का सामना करना पड़ा। ब्लेयर और फ्लेयर की दुश्मनी को आगे बढ़ाने के लिए विमेंस डिवीजन की चैंपियंस को कमजोर दिखाना सही फैसला बिल्कुल नहीं है। WWE ने जरूर इस मामले में एक बड़ी गलती कर दी है।

2- अच्छी बात: एलए नाइट की बुकिंग

एलए नाइट को फैंस की ओर से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। नाइट हमेशा से ही प्रभावित करते आए हैं लेकिन उन्हें बेहतर बुकिंग नहीं मिल रही थी। SmackDown में नाइट को एक टॉप स्टार की तरह बुक किया गया। दरअसल, नाइट ने Hit Row के सैगमेंट में दखल दिया और उनकी बेइज्जती की।

बाद में उन्होंने इस फैक्शन के अशांटे एडोनिस का सामना किया। इंटरफेरेंस होने के बावजूद नाइट ने मोमेंटम नहीं खोया और एक बड़ी जीत दर्ज की। नाइट को SmackDown में सही मायने में एक मेगा स्टार की तरह बुक किया गया। लग रहा है कि नाइट अब अपना बड़ा नाम बनाने के लिए तैयार हैं।

2- बुरी बात: एजे स्टाइल्स और कैरियन क्रॉस की दुश्मनी का खत्म नहीं होना

काफी समय से एजे स्टाइल्स और कैरियन क्रॉस के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही है। शुरुआत में फैंस को इसमें रुचि थी लेकिन अब सभी फैंस बोर होते जा रहे हैं। WWE अभी साफ तौर पर एजे स्टाइल्स और OC को उनके टैलेंट के हिसाब से बुक नहीं कर रहा है।

SmackDown के एपिसोड में कैरियन क्रॉस ने कार्ल एंडरसन को हराया और मैच के बाद उन्होंने एंडरसन पर दोबारा हमला किया। स्टाइल्स और OC ने आकर क्रॉस को भगाया। साफ पर WWE ने संकेत दिए हैं कि अभी भी दुश्मनी जारी रहेगी। इस स्टोरीलाइन को खींचना निराशाजनक चीज़ है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications