SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड बहुत जबरदस्त रहा। फैंस को WWE से काफी उम्मीदें थी क्योंकि कंपनी ने इसे जबरदस्त तरीके से हाइप किया था। इस शो के दौरान कई रोचक मैच बुक किए गए। साथ ही सैगमेंट्स भी फैंस के बीच लगातार चर्चा का विषय रहे। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown में कुछ जगहों पर WWE ने प्रभावित किया लेकिन कई मौकों पर फैंस को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों को लेकर बात करेंगे। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: ब्लडलाइन का मजेदार सैगमेंट और रोमन रेंस का कैरेक्टर ब्रेक करना Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_The interactions between these three are always GOLD! 🤌🏻#WWE #SmackDown8520The interactions between these three are always GOLD! 🤌🏻#WWE #SmackDown https://t.co/RlRCCDwYZ3 ब्रॉलिंग ब्रूट्स ने सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ को एक टैग टीम मैच में हरा दिया था। ब्लडलाइन में अनबन देखने को मिल रही थी। इस मैच के बाद रोमन रेंस ने एंट्री की और उन्होंने जे उसो और सैमी ज़ेन को अपनी दिक्कतों को खत्म करने के लिए कहा। सैमी इसके लिए मान गए लेकिन जे ने मना कर दिया। जे उसो ने इसी बीच यह भी कहा की उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि ट्राइबल चीफ क्या बोलेंगे। इसी कारण रोमन अपने भाई से खुश नहीं थे। बाद में सैमी ने उन्हें शांत कराया और कॉमेडी की। इसी कारण रेंस और जे दोनों हंसने लगे। बाद में रोमन ने कहा कि अगर जे अपनी दक्कतों को खत्म नहीं करेंगे, तो वो सैमी को अपने फैक्शन में पूरी तरह से शामिल कर लेंगे और उनका नाम बदलकर 'सैमी उसो' रख देंगे। यह सैगमेंट बहुत ही मनोरंजक था और सैमी के कारण रोमन रेंस और जे उसो अपना कैरेक्टर ब्रेक करने पर मजबूर हो गए। 1- बुरी बात: ब्रे वायट धीरे-धीरे चीज़ों को सामने ला रहे हैं और उनकी हाइप खत्म हो रही हैSportskeeda Wrestling@SKWrestling_"I'm gonna do some spectacular things while I'm here!" - @Windham6#SmackDown #WWE #BrayWyatt235"I'm gonna do some spectacular things while I'm here!" - @Windham6#SmackDown #WWE #BrayWyatt https://t.co/uue9sM0NpuExtreme Rules के करीब ब्रे वायट को लेकर काफी हाइप थी। उन्होंने वापसी की थी और वो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय थे। हालांकि, उन्होंने इसके बाद ज्यादा कुछ खास नहीं किया है। वो धीरे-धीरे अपने कैरेक्टर को लेकर जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, इस तरह से उनकी हाइप खत्म होते जा रही है। Crown Jewel करीब आ गया है और अभी तक वायट को लेकर पूरी जानकारी भी सामने नहीं आई है। इस तरह से अगर ब्रे अपने कैरेक्टर के बारे में धीरे-धीरे जानकारी देंगे तो उनकी हाइप पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। बाद में उनके लिए सफलता हासिल करना मुश्किल हो जाएगा। WWE को अपने टॉप स्टार को लेकर यह गलती नहीं करनी चाहिए। 2- अच्छी बात: एमा की चौंकाने वाली वापसी Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Great addition to the #SmackDown Women's roster!#WWE234Great addition to the #SmackDown Women's roster!#WWE https://t.co/5NcwrJANaJSmackDown के एपिसोड में रोंडा राउजी ने एक ओपन चैलेंज रखा था। सभी चाहते थे कि उन्हें बड़ा सरप्राइज मिले। रोंडा राउजी ने प्रोमो कट किया और फिर एमा ने चौंकाने वाली वापसी की। वो 5 साल बाद WWE में वापसी आईं और उन्होंने यहां पर पूर्व UFC स्टार को कड़ी टक्कर दी। दोनों का यह SmackDown विमेंस टाइटल मैच बहुत ही तगड़ा साबित हुआ। इस मैच में रोंडा को जीत मिली लेकिन एमा ने अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित किया। एमा के लिए यह मुकाबला जरूर यादगार रहेगा। उम्मीद है कि उन्होंने WWE से जाने के बाद जैसा प्रदर्शन किया था, वो अब जारी रहेगा। 2- बुरी बात: लगातार तीन हफ्ते से सोन्या डेविल को कमजोर दिखाया जा रहा है Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_LIVe Unchained!#WWE #SmackDown @YaOnlyLivvOnce26657LIVe Unchained!#WWE #SmackDown @YaOnlyLivvOnce https://t.co/KZ1KN6RDZlसोन्या डेविल के पास जबरदस्त टैलेंट है लेकिन उनका सही तरह से उपयोग नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले सोन्या की टीवी पर वापसी हुई और लिव मॉर्गन के साथ उनकी दुश्मनी शुरू हुई थी। लिव ने Extreme Rules के बाद बैकस्टेज सैगमेंट में डेविल की बुरी हलात कर दी थी। पिछले हफ्ते SmackDown में लिव ने एक बार फिर सोन्या पर जबरदस्त हमला किया था और इस हफ्ते यह चीज़ जारी रही। देखा जाए तो लगातार तीन हफ्ते डेविल को कमजोर दिखाया गया है। यह एक खराब चीज़ है। इससे डेविल एक जॉबर की तरह नज़र आ रही हैं और यह उनके करियर के लिए खराब चीज़ है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।