2 अच्छी चीज़ें जो WWE SmackDown में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड जरूर खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड जरूर खास रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो में अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया गया। यह मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) के पहले WWE का आखिरी एपिसोड था। ऐसे में उन्होंने शो द्वारा इवेंट के लिए हाइप बनाने की पूरी कोशिश की।

Ad

रोमन रेंस भी इस एपिसोड में नज़र आए। SmackDown के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने प्रभावित किया और कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर नज़र डालने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: Roman Reigns का सैगमेंट

Ad

WWE SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंट काफी जबरदस्त साबित हुआ। रोमन रेंस ने द उसोज़ पर निशाना साधा और बाद में उन्हें फिर से ब्लडलाइन में आने का मौका दिया। हालांकि, द उसोज़ ने इस चीज़ से इंकार किया और रोमन रेंस को धमकी दी।

उन्होंने Money in the Bank 2023 में अपनी जीत का दावा किया। साथ ही सोलो सिकोआ को रोमन रेंस के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। बाद में उनके बीच ब्रॉल देखने को मिला, जिसे रोकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को आना पड़ा। देखा जाए तो यह पूरा सैगमेंट शुरू से लेकर अंत तक मनोरंजक था।

1- बुरी बात: विमेंस चैंपियनशिप मैच का अंत

Ad

SmackDown में WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। शार्लेट फ्लेयर और ओस्का का आमना-सामना हुआ। यह मैच सही तरह से हो, इसी वजह से ब्लेयर को रिंगसाइड से बैन कर दिया गया था। हालांकि, बियांका ने टिकट लेकर एरीना में एंट्री की और उनके कारण मैच खराब हो गया।

मैच के बीच गलती से उनपर फ्लेयर की किक लग गई। इसी कारण उन्होंने रिंगसाइड पर आकर ओस्का की हालत खराब की और फिर शार्लेट फ्लेयर को निशाना बनाया। इसी कारण मैच DQ द्वारा खत्म हो गया। फैंस फ्लेयर और ओस्का के बीच अच्छा मैच देखना पसंद करते। इस तरह के अंत ने जरूर निराश किया है।

2- अच्छी बात: टैग टीम चैंपियनशिप मैच

Ad

SmackDown की शुरुआत में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का प्रिटी डेडली के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। दोनों ही टीमों ने मिलकर एक बेहतरीन मैच दिया। अमूमन मैच के साथ शो की शुरुआत करना कुछ फैंस को पसंद नहीं आता है।

इस टैग टीम चैंपियनशिप मैच ने जरूर सभी की राय बदल दी होगी। दोनों ही टीमों ने अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का इस्तेमाल किया। कई मौकों पर लगा कि प्रिटी डेडली की जीत देखने को मिलेगी। हालांकि, केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने अंत में अच्छा तालमेल दिखाते हुए टाइटल रिटेन रखे।

2- बुरी बात: ऑस्टिन थ्योरी का यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप रन बोरिंग होना

Ad

ऑस्टिन थ्योरी का यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप रन शुरुआती दिनों में काफी अच्छा था। वो लगातार टाइटल को डिफेंड करते थे और शो का मुख्य रूप से हिस्सा बनते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय में थ्योरी का कद गिरा है। इसी कारण यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल का महत्व भी फैंस के बीच से खत्म हो रहा है।

ऑस्टिन थ्योरी ने SmackDown के एपिसोड में रिज हॉलैंड पर जीत जरूर दर्ज की। हालांकि, इससे उनके चैंपियन के तौर पर प्रेजेंटेशन पर फर्क नहीं पड़ा। अब ऑस्टिन का टाइटल रन बहुत बोरिंग हो गया है। ऐसे में WWE को उनसे जल्द यूएस चैंपियनशिप को लेना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications