WWE SmackDown, 4 अगस्त 2023: 2 अच्छी चीज़ें जो स्मैकडाउन में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड जरूर खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड जरूर खास रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड जबरदस्त रहा। समरस्लैम (SummerSlam 2023) के पहले यह WWE का आखिरी शो था। कंपनी ने पूरी तरह से अपने इवेंट को हाइप किया। शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिला और बेहतरीन सैगमेंट्स का आयोजन भी किया गया।

SmackDown का एपिसोड काफी अच्छी चीज़ों से भरा हुआ था और कुछ जगहों पर कंपनी से बुकिंग के मामले में गलती भी हुई। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: Jey Uso का बड़ी जीत दर्ज करना

जे उसो को SummerSlam 2023 से पहले काफी ताकतवर दिखाया गया। पॉल हेमन को आकर जे ने कंफ्रंट किया और अंत में उन्होंने सोलो पर हमला दिया। इस सैगमेंट में उसो को ताकतवर दिखाया गया। बाद में सोलो सिकोआ के खिलाफ मेन इवेंट में जे का मुकाबला हुआ।

दोनों ही रेसलर्स के बीच अच्छा इन-रिंग एक्शन देखने को मिला। अंत में जे ने रोमन रेंस के फिनिशर स्पीयर का उपयोग करके सोलो को धराशाई किया। साथ ही स्प्लैश देकर पिन किया और बड़ी जीत प्राप्त की। मैच के बाद सोलो ने जे पर अटैक किया और यहां भी उसो का ही पलड़ा भारी रहा। WWE ने पूरी तरह से जे को SummerSlam से पहले ताकतवर दिखाने की कोशिश की।

1- बुरी बात: कमेंट्री टीम का जे उसो को जिमी कह देना

SmackDown के मेन इवेंट में जे उसो और सोलो सिकोआ का मैच अच्छा रहा। जे उसो को जरूर तगड़े स्टार के रूप में दिखाया गया है। हालांकि, कमेंट्री टीम का गलती से जे को जिमी उसो बोल देना काफी निराशाजनक चीज़ रही। इस चीज़ ने फैंस का ध्यान खींचा।

जे उसो के पास जबरदस्त मोमेंटम है और अब कोई उसोज़ को देखकर बता सकता है कि जिमी और जे कौन हैं। ऐसे में कमेंट्री टीम के द्वारा जिमी के चोटिल रहते जे के नाम को लेकर गलती करना खराब चीज़ है। WWE की कमेंट्री टीम को थोड़े सुधार की सख्त जरूरत है।

2- अच्छी बात: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की धमाकेदार वापसी

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की SmackDown के एपिसोड में चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। उन्होंने OC और ब्रॉलिंग ब्रूट्स के जबरदस्त मैच में दखल दिया। उन्होंने यहां दोनों टीमों की हालत खराब कर दी। पिछले कुछ हफ्तों से वो नज़र नहीं आ रहे थे और किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का इस मैच में दखल देखने को मिलेगा।

बॉबी लैश्ले के साथ स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने सेलिब्रेट भी किया। देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में वो साथ मिलकर काम करने वाले हैं। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को बतौर हील और नए अंदाज में देखना सही मायने में खास रहेगा। उन्हें लेकर फैंस की रुचि बढ़ गई है।

2- बुरी बात: एलए नाइट का बड़ा बोच

WWE SmackDown की शुरुआत में शेमस और एलए नाइट के बीच मैच देखने को मिला। दोनों ही रेसलर्स के बीच अच्छा मैच हुआ। हालांकि, नाइट के एक बोच ने फैंस को निराश कर दिया। देखा जाए तो यह बोच बहुत गलत समय पर आया है। इस समय नाइट को अच्छा पुश मिलते हुए फैंस देखना चाहते हैं। बोच के कारण उनके पुश और मोमेंटम पर असर पड़ सकता है।

शेमस टॉप रोप पर थे और नाइट ने सीधा ऊपर जंप लगाई। वो असफल हो गए और उन्होंने दूसरी बार कोशिश की। इस बार नाइट को सफलता मिली लेकिन वो अपना संतुलन नहीं बना पाए और बहुत बुरी तरह से रिंगसाइड पर गिर गए। शेमस भी उनके साथ नीचे गिर गए। यह चीज़ किसी को पसंद नहीं आई।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now